कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में आए दिन कई गाड़ियां हादसों का शिकार हो जाती हैं। हिमाचल की सड़कों ने अब तक सैकडों घरों के चिराग बुझा दिए हैं। इसी कड़ी में अब ताजा मामला कांगड़ा जिले से सामने आया है- यहां धर्मशाला में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है।
हादसे का शिकार हुई बस
बता दें कि धर्मशाला से पालमपुर जा रही एक निजी बस आज दोपहर अचानक क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के वक्त बस में 11 से ज्यादा लोग सवार थे। बस के दुर्घटनाग्रस्त होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई।
यह भी पढ़ें- हिमाचल : अस्पताल जाने के लिए निकली पूजा, नहीं लौटी घर- मां को ढूंढ रहा मासूम
ड्राइवर का बिगड़ा संतुलन
बताया जा रहा है कि बस हर दिन की तरह आज दोपहर को धर्मशाला से पालमपुर जाने के लिए निकली थी। मगर रास्ते में अचानक बस ड्राइवर का बस पर से संतुलन बिगड़ गया और बस अनियंत्रित होकर DC ऑफिस की दीवार के साथ टकरा गई।
मौके पर मची चीख-पुकार
हादसे में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान बस में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। लोगों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में बस में सवार सभी लोगों को चोटें आई।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में चिट्टे को लेकर बवाल: 16 पुड़िया बेची, 3 युवकों को ग्रामीणों ने बुरी तरह पी.टा
बस में सवार थे 11 लोग
इसी बीच स्थानीय लोग तुरंत बस में सवार लोगों की मदद के लिए आगे आए। लोगों ने सभी घायलों को क्षतिग्रस्त बस से बाहर निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी-नुकसान नहीं हुआ है।
हादसे से सहमे लोग
फिलहाल, सभी घायलों का जोनल अस्पताल धर्मशाला में उपचार चल रहा है। कई घायलों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। इस हादसे के बाद सभी लोग बेहद सहमे हुए हैं।
यह भी पढ़ें- हिमाचल शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला : मिड-डे मील में नहीं होगा भेदभाव- रोल नंबर अनुसार बैठेंगे बच्चे
हादसे के कारणों की जांच
उधर, पुलिस टीम ने भी मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि बस में तकनीकी खराबी के कारण ये हादसा पेश आ रहा है। दूसरी तरफ ये भी अटकलें लगाई जा रही है कि हादसा ड्राइवर की लापरवाही और तेज रफ्तारी के कारण पेश आया है। हादसे के असली कारणों का पता घायलों के बयान दर्ज होने के बाद ही चल पाएगा।
