शिमला/उधमपुर। हिमाचल प्रदेश के पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में भयानक सड़क हादसा पेश आया है। यहां रामनगर स्थित कघोट (कानोटे) गांव में एक बस हादसे का शिकार हो गई है।

15 से 20 लोगों की मौत

हादस में 15 से 20 लोगों के मारे जाने की जानकारी मिली है। मगर अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और राहत व बचाव कार्य में जुट गई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : बस में सफर कर रहा युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे, ढेर सारी चरस बरामद- पहुंचा जेल

उधमपुर में बड़ा बस हादसा

जानकारी के अनुसार, हादसे के वक्त बस रामनगर से उधमपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान कानोटे गांव के पास बस सड़क से गहरी खाई में पलट गई। हादसे के वक्त सवारियों से खचाखच भरी हुई थी।

 

मौके पर मची चीख-पुकार

बस के पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई है। इस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। हादसे के बाद लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। हादसे में जहां 15-20 लोगों की जान जाने की सूचना है। वहीं, कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

(NOTE : खबर लिखे जाने तक इतनी ही जानकारी मिल पाई थी। ज्यादा जानकारी मिलते ही खबर को अपेडट कर दिया जाएगा)

 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें