चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। दोनों युवक घर से मणिमेहश के दर्शन करने के लिए निकले थे। धार्मिक यात्रा पर निकले दोनों युवकों की अचानक मौत की खबर से परिजन सदमे में हैं।
दो दोस्तों की एक साथ मौत
बताया जा रहा है कि दोनों युवक पंजाब से मणिमहेश यात्रा करने के लिए आए थे। यह दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि बाइक सवार दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें- मां बगलामुखी मंदिर में हाद**सा : हवन कुंड में गिरा श्रद्धालु, बुरी तरह झुल..सा, मची भगदड़
मणिमहेश यात्रा करने निकले थे दोनों
दोनों युवक मोटरसाइकिल नंबर PB-35U-2347 पर सवार होकर यात्रा के लिए घर से निकले थे। उन्हें क्या पता था कि धार्मिक यात्रा के लिए शुरू हुआ उनका सफर रास्ते में ही दर्दनाक हादसे का शिकार हो जाएगा।
कब पेश आया हादसा?
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रात करीब 8 बजे के बाद जब वे दुनाली और गैहरा के बीच हनुमान मंदिर के पास पहुंचे, तभी अचानक मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई। बाइक सड़क से बाहर निकलते हुए गहरी खाई में जा गिरी।
यह भी पढ़ें- हिमाचल : सांप के डसने से सगे भाई-बहन की थमी सांसें, 9 और 6 साल थी उम्र; मां बेसुध
गहरी खाई में गिरी बाइक
मोटरसाइकिल सड़क से करीब 200 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी थी। पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्र होने के कारण नीचे तक पहुंचना आसान नहीं था। हादसे की सूचना मिलने के बाद गैहरा पुलिस चौकी से पुलिस जवान मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने भी राहत और बचाव कार्य में पुलिस का सहयोग किया।
मौके पर ही दोनों की मौत
पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद खाई में उतरकर दोनों युवकों को बाहर निकालने का प्रयास किया। हालांकि, तब तक दोनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। इसके बाद दोनों शवों को खाई से बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: ट्रक चालक की फिल्मी साजिश बेनकाब, रास्ते में 18 टन सरिया बेच खाई में गिरा दिया वाहन
मृतकों की पहचान
दोनों युवक पठानकोट के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान-
- ज्योति
- अनिल कुमार
यह भी पढ़ें : हिमाचल: दंपत्ति के बीच हुआ जमकर विवाद, गुस्साए पति ने पत्नी पर चला दिया चा**कू; खुद को भी नहीं बख्शा
पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच
घटना के बाद पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने के पीछे वास्तविक वजह क्या रही, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस घटनास्थल का जायजा लेने के साथ हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटा रही है।
पुलिस ने कब्जे में ली बाइक
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को भी कब्जे में लेकर मामले की जांच आगे बढ़ाई है। दोनों शवों को मेडिकल कॉलेज चंबा ले जाया गया, जहां पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए जाएंगे। बेटों की हालत देख परिजन गहरे सदमे में है।
