रिकांगपिओ। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में सुबह-सवेरे एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां पूह के पास एक पिकअप जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे के वक्त पिकअप में चालक के अलावा 6 महिलाएं सवार थीं। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई है।
पिकअप में सवार थी 6 महिलाएं
जबकि, चालक समेत 3 अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुए हैं। तीनों मृतक महिलाएं पूह की रहने वाली थी। हादसे के वक्त ये लोग किसी काम के सिलसिले में जा रहे थे। यह भी पढ़ें: वाह रे माफिया! पहाड़ को छलनी कर निकाल दी करोड़ों स्लेटें, FIR दर्जसड़क से 50 फुट नीचे गिरी पिकअप
जानकारी के अनुसार, हादसा वीरवार सुबह करीब 7.30 बजे पेश आया है। दीपक पिकअप गाड़ी नंबर HP67-3488 में मनरेगा के कार्य की बजरी लोड करके गांधी ग्राउंड पूह की ओर जा रहा था। इस दौरान 6 महिलाएं भी पिकअप में सवार थी। इसी बीच रास्ते में अचानक दीपक पिकअप से नियंत्रण खो बैठा। जिसके कारण गाड़ी सड़क से लगभग 50 फुट नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी।तीन की मौत, चार घायल
हादसे में गाड़ी में सवार तीन महिलाओं की मौत हो गई है। जबकि, चार लोगों गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे में एक महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। जबकि, दो महिलाओं ने CHC में अंतिम सांसें ली।मृतकों की पहचान
- छेवान्ग जांगमो (45)
- इन्द्र मोनी (41)
- सरीता (45)
घायलों की पहचान
- दीपक (जीप चालक), निवासी नेपाल
- छोकित
- सुरेंद्रा
- शांति देवी
