ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में शारदीय नवरात्र के पहले दिन बड़ा हादसा पेश आया है। यहां एक HRTC बस हादसे का शिकार हो गई है। हादसे में बस की ब्रेक फेल होने से बस सड़क के बीचों-बीच पलट गई है।
HRTC बस हादसे का शिकार
हादसे के वक्त बस सवारियों से भरी हुई थी। बस के सड़क पर पलटते ही बस में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। बस में स्कूली बच्चों, महिलाओं समेत कई लोग सवार थे। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : मां-बेटों ने घर पर खोल रखी थी नशे की दुकान, पुलिस का पड़ा छापा- खुल गई पोल
बस की ब्रेक हुई फेल
बताया जा रहा है कि HRTC की यह बस तलवाड़ा से बद्दी जा रही थी। इसी दौरान बस पूरी सवारियों से भरी हुई थी। बीच रास्ते में कांगड़ा के डाडासीबा में गुराला के पास अचानक बस की ब्रेक फेल हो गई और बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।
स्कूली बच्चे थे सवार
हादसे का शिकार हुई इस बस में ज्यादातर स्कूली बच्चे सवार थे। हादसे में 40 लोग घायल हुए हैं- जिनमें स्कूली बच्चे और कई महिलाएं भी शामिल हैं। घायलों में ज्यादातर स्कूली बच्चे बाबा कांशीराम राजकीय वरिष्ठ पाठशाला डाडासीबा के हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : मामूली कहासुनी के बाद युवक पर चलाई गो*ली, पांचों पंजाबी हुए गिरफ्तार
40 लोग पहुंचे अस्पताल
हादसे के बाद बच्चों और उनके अभिभावक काफी सहमे हुए हैं। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। मगर इस हादसे के बाद बस में सवार लोग डर गए हैं। घटनास्थल पर मौजूद लोगों द्वारा अपने निजी वाहनों द्वारा आनन-फानन में सभी घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल डाडासीबा पहुंचाया गया।
3 की हालत गंभीर
जहां मौजूद डॉक्टरों ने तीन की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार देने के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा रेफर कर दिया है। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। तीनों गंभीर घायलों की पहचान त्रिशला, सुनीता और निम्नेश के रूप में हुई है। सभी घायलों के परिजन उनके साथ मौके पर मौजूद हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल : रावी में बही इंटर्न महिला डॉक्टर का नहीं चल पा रहा कुछ पता, 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली
घायल विद्यार्थियों की पहचान-
- अनीता (17) निवासी रैल
- समीक्षा (17) निवासी बसलाड़
- वंशिका (17) निवासी मेहड़ा
- श्रेया ठाकुर (16) निवासी गुराला
- नव्या (14) निवासी गुराला
- निकिता (16) निवासी लंडियाड़ा
- इशिता (13) निवासी बसलाड़
- ममता (17) निवासी बसलाड़
- निम्नेश (17) निवासी बनूड़ी
- कृष्णा (17) निवासी सुलैह
- निशा (15) निवासी सुलैह
- विशाखा (15) निवासी मेहड़ा
- सोनम (15) निवासी गुराला
- नीरज (17) निवासी बसलाड़
- निखिल (17) निवासी सुलैह
यह भी पढ़ें : हिमाचल में भी GST की नई दरें लागू, जानें सीमेंट और सरिये के रेट पर पड़ा कितना असर
अन्य घायलों की पहचान
- अमित (22) निवासी बड़ा रेल
- शिवांगी (22) निवासी घाटी
- सौरभ (23) निवासी डुबोया
- अरुण कुमार (19) निवासी सांडा
- सक्षम शर्मा (19) निवासी रेल
- त्रिशला देवी (51) निवासी बाड़ी (स्कूल शिक्षिका)
- अनुभव (22) निवासी बाड़ी
- लीला देवी (70) निवासी बरनाली
- आवीश कुमार निवासी मेहडा
- नेहा शर्मा (17) निवासी सयुल खड्ड
- देशराज (57) निवासी फतेहपुर
- सोनम (15) निवासी गुराला
- सौरभ (16) निवासी बसलाड
- चैचला देवी (66) निवासी बरनाली
- सपना (35) निवासी गुराला
- यश (12) निवासी गुराला
- पलक ठाकुर (20) निवासी बसलाड
- सुनीता (20) निवासी मेहड़ा
- अंजना देवी (50) निवासी घाटी
- शांति देवी (75) निवासी गुरनबाड़
- शिवराज (52) निवासी घमरूर
- राजेश (51) निवासी रैल
यह भी पढ़ें: हिमाचल : शहीद बलेदव को मासूम बेटे ने दी मुखाग्नि, पत्नी ने लाल जोड़ा पहन सैल्यूट कर किया विदा
आगे थी गहरी खाई
मामले की पुष्टि करते हुए DSP डाडासीबा राजकुमार ने बताया कि ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल, जिस जगह पर हादसा पेश आया है- वहां आगे गहरी खाई थी। ड्राइवर ने बस को मोड़ पर पलटने का जोखिम नहीं लिया होता तो बस खाई में गिर जाती। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस टीम द्वारा हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
