शिमला। हिमाचल प्रदेश में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहां पर फॉर्च्यूनर गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त गाड़ी में चालक समेत आठ बच्चे सवार थे। जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई।
गहरी खाई में गिरा फॉर्च्यूनर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला शिमला के चौपाल के देवत के पास गुरुवार शाम करीब 4:20 बजे पेश आया है। यहां फॉर्च्यूनर गाड़ी नंबर HP-08B-3131 अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर निकल गई और करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त गाड़ी में चालक समेत आठ बच्चे सवार थे।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के विधायकों को मिलेगी झंडी, गाड़ियों पर लगा सकेंगे फ्लैग; हर जिले का होगा अलग-अलग
हादसे में बच्ची की मौत, 7 बच्चे घायल
हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को नागरिक अस्पताल चौपाल पहुंचाया। अस्पताल में घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल एक बच्चे को निजी वाहन से आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया।
मृतक बच्ची की हुई पहचान
हादसे में जान गंवाने वाली बच्ची की पहचान साक्षी पुत्री रमेश, निवासी शंठा, तहसील चौपाल के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिवार और गांव में मातम का माहौल है।
यह भी पढ़ें : पेंशनरों के बकाये और यूनिवर्सिटी बिल पर सदन में हंगामा, CM सुक्खू और जयराम के बीच तीखी नोकझोंक
सात बच्चे घायल
हादसे में घायल बच्चों में स्नेहा पुत्री विनोद निवासी खारु, अंकित पुत्र अनिल, अंशुल पुत्र कमलेश, वंश पुत्र मनोहर, हार्दिक पुत्र हेमराज, रियांश पुत्र कमलेश निवासी शंठा, तहसील चौपाल और हेमंत पुत्र रण सिंह निवासी यमुनानगर, हरियाणा शामिल बताए जा रहे हैं।
एंबुलेंस के लिए करना पड़ा इंतजार
हादसे के बाद एक घायल बच्ची को चौपाल अस्पताल में एंबुलेंस के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। वहीं, गंभीर रूप से घायल एक बच्चे को अस्पताल से निजी वाहन के जरिए आईजीएमसी शिमला ले जाया गया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के विधायकों को मिलेगी झंडी, गाड़ियों पर लगा सकेंगे फ्लैग; हर जिले का होगा अलग-अलग
पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच
हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है और मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।
