शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां पर MCA प्रथम सेमेस्टर की छात्रा का अचानक निधन हो गया। महक विश्वविद्यालय के इरावती छात्रावास में रह रही थीं। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे विश्वविद्यालय में शोक का माहौल बन गया।

अचानक बिगड़ी तबीयत, छात्रा ने तोड़ा दम

बताया जा रहा है कि महक पठानिया की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई। महक विश्वविद्यालय के इरावती छात्रावास में रह रही थीं। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे विश्वविद्यालय में शोक का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : खड्ड में पड़ी मिली महिला, शरीर पर नहीं था एक भी कपड़ा- जांच में जुटी पुलिस

शिक्षकों और छात्रों को लगा गहरा सदमा

महक के निधन की खबर से विश्वविद्यालय के शिक्षक, गैर-शिक्षक कर्मचारी और छात्र-छात्राएं सदमे में हैं। हर कोई इस दुखद खबर से काफी आहत है। इतनी कम उम्र में छात्रा के चले जाने से विश्वविद्यालय समुदाय में शोक की लहर है।

मेहनती और निष्ठावान छात्रा थीं महक

विश्वविद्यालय की ओर से जारी शोक प्रस्ताव में कहा गया कि महक पठानिया एक निष्ठावान, मेहनती और कर्मठ छात्रा थीं। उनके असमय निधन से पूरा विश्वविद्यालय समुदाय दुखी है। शिक्षकों और साथी विद्यार्थियों ने महक के निधन पर गहरा दुख जताया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : गहरी खाई में समाई टैक्सी, एक साथ दो ड्राइवरों की मौके पर मौ**त

दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ा विश्वविद्यालय

विश्वविद्यालय की ओर से कहा गया कि इस मुश्किल समय में पूरा विश्वविद्यालय परिवार महक के शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वह परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें और दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

महक पठानिया की आत्मा की शांति के लिए विश्वविद्यालय समुदाय ने दो मिनट का मौन रखा और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान माहौल बेहद भावुक रहा।