शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में आज शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा पेश आया है। यहां नावर क्षेत्र में पेश आए हादसे में पांच लोगों की जान चली गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।
कहां पेश आया हादसा?
यह दर्दनाक दुर्घटना दरोटी गांव की संपर्क सड़क पर सुबह करीब 8:30 बजे हुई है। मृतकों में मां-बेटा भी शामिल है। हादसे के बाद दरोटी गांव सहित पूरे टिक्कर-नावर क्षेत्र में शोक का माहौल है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में नशा बेच खड़ा किया साम्राज्य : मकान और नकदी समेत लाखों की प्रॉपर्टी सीज
कहां जा रहे थे कार सवार लोग?
जानकारी के अनुसार, दरोटी निवासी मां-बेटे नेपाली मजदूरों को घास काटने के लिए अपने साथ गांव की ओर ले जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी।
5 लोगों की मौके पर ही मौत
दुर्घटना इतनी भीषण थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
यह भी पढ़ें- हिमाचल की जनता को त्योहारी सीजन में झटका, राशन डिपुओं पर 19 रुपये महंगा हुआ सरसों तेल
मृतकों की पहचान
हादसे में 4 महिलाओं समेत पांच लोगों की मौके पर मौत हुई है। जान गंवाने वालों की पहचान-
- कुशल पुत्र प्रमोद निवासी दरोटी गांव
- कल्पना देवी पत्नी प्रमोद निवासी दरोटी गांव
- निर्मला पत्नी पवन निवासी नेपाल
- मीना पत्नी प्रेम निवासी नेपाल
- रोशनी पुत्री प्रेम निवासी नेपाल
यह भी पढ़ें- हिमाचल में लगातार 3 दिन बारिश, ऊंची चोटियों पर होगी बर्फबारी- जानें मौसम अपडेट
पूरे इलाके में शोक
एक ही हादसे में पांच लोगों की मौत की खबर से मृतकों के परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्थानीय लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं। क्षेत्र में शोक की लहर है और प्रभावित परिवारों को सांत्वना देने के लिए लोग पहुंच रहे हैं।
पहाड़ी सड़क पर कई मोड़, नीचे जा गिरी कार
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ जब कार में सवार लोग घास काटने के लिए जा रहे थे। बताया जा रहा है कि इस पहाड़ी संपर्क सड़क पर कई मोड़ हैं। दुर्घटना के दौरान कार सड़क से नीचे गिर गई और फिर नीचे की ओर गुजरने वाली सड़क तक जा पहुंची। टक्कर और गिरने के कारण वाहन के बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने की बात सामने आई है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल : देर रात चरस बेचने निकला था युवक, ग्राहक तक पहुंचने से पहले पुलिस ने दबोचा
हादसे में घायल नेपाली मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे पहले प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए शिमला रेफर कर दिया गया।
मृतकों के परिवारों को दी राहत राशि
दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया। नायब तहसीलदार टिक्कर मेहर सिंह फिष्टा ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों को प्रशासन की ओर से 15-15 हजार रुपये की फौरी राहत राशि प्रदान की गई है।
