बिलासपुर। वीरभूमि कहे जाने वाले हिमाचल प्रदेश ने आज अपना एक वीर जवान खो दिया। जवान छुट्टियों में अपने घर परिवार से मिलने आया था। लेकिन किसे पता था कि यह मुलाकात उनका अंतिम विदाई का पल साबित होगी। उनके अचानक चले जाने से परिवार और रिश्तेदार गहरे सदमे में हैं। पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

छुट्टियों में घर आया था जवान

प्राप्त जानकारी के अनुसार,  घटना जिला बिलासपुर के भराड़ी थाना की है। छुट्टी पर अपने घर आए आसाम राइफल के एक जवान की दुर्घटनावश गिरने और अंदरूनी चोटें लगने के कारण मौत हो गई है। जवान इन दिनों जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में देश की सेवा कर रहे थे। वह बीते 9 फरवरी को छुट्टी लेकर अपने पैतृक घर आए थे।

 

यह भी पढ़ें : सीएम सुक्खू ने खोला नौकरियों का पिटारा: 1000 पुलिस कांस्टेबलों सहित हजारों पदों पर भर्ती का ऐलान

लकड़ियां लाते समय फिसला पैर 

बताया जा रहा है कि 15 मार्च को मुकेश अपनी जमीन से लकड़ियां उठाकर घर ला रहे थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह बुरी तरह गिर पड़े। गिरने के कारण उन्हें गंभीर अंदरूनी चोटें आईं और पेट के दाहिने हिस्से में तेज दर्द शुरू हो गया। शुरुआत में मुकेश ने इसे सामान्य चोट समझकर घर पर ही आराम किया।

अचानक सिर में तेज दर्द से हुई जवान की मौत  

लेकिन 18 मार्च को उनकी तबीयत अचानक और ज्यादा बिगड़ गई। परिजन उन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले गए। चिकित्सकों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें एम्स बिलासपुर के लिए रैफर कर दिया। एम्स में इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के लिए 54 हजार करोड़ का बजट पेश , CM ने सभी गारंटियां को पूरा करने का किया दावा

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने की जांच

जवान की अचानक मौत की खबर मिलते ही पुलिस थाना भराड़ी की टीम एम्स बिलासपुर पहुंची। पुलिस ने शव का निरीक्षण किया और परिजनों के बयान दर्ज किए। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल और परिस्थितियों के साक्ष्य जुटाए। 

परिवार का रो-रोकर बरा हाल 

शुरुआती जांच में यह साफ हुआ कि यह घटना संपूर्ण रूप से दुर्घटनावश गिरने के कारण हुई थी। परिजनों ने भी मौत को लेकर किसी प्रकार का संदेह नहीं जताया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कर उन्हें परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्रीय लोग भी इस हादसे से स्तब्ध हैं और जवान के अचानक चले जाने से सभी गहरे दुख में है। 

 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें