#विविध

March 21, 2026

सीएम सुक्खू ने खोला नौकरियों का पिटारा: 1000 पुलिस कांस्टेबलों सहित हजारों पदों पर भर्ती का ऐलान

साइबर मित्र योजना शुरू करने का भी किया ऐलान

शेयर करें:

Himachal Pradesh Budget 2026-27

शिमला। सीएम सुक्खू ने अपने बजट भाषण में नौकरियों का पिटारा खोल दिया है। सीएम सुक्खू ने अभी अपना आधा बजट भाषण पढ़ा है और उसमें अब तक दो हजार से अधिक पदों पर भर्ती की घोषणा कर दी है। सीएम सुक्खू का यह बजट बेरोजगार युवाओं के लिए काफी फायदेमंद माना जा रहा हैै। सीएम सुक्खू ने अपने बजट भाषण में एक हजार पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती का ऐलान किया है। इसके अलावा अन्य विभागों में भी एक हजार से अधिक पदों पर भर्ती की घोषणा की है। 

एक हजार कांस्टेबलों की होगी भर्ती

अपने बजट भाषण में सीएम सुक्खू ने हिमाचल पुलिस में 1000 अतिरिक्त कांस्टेबल की भर्ती का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ते क्राइम को रोकने के लिए सरकार यह भर्ती करने जा रही है। इसके अलावा 50 महिला सब इंस्पेक्टर की भी भर्ती जाएगी। इसी तरह से एसपीओ को अन्य क्षेत्रों में भी तैनात किया जाएगा। कांस्टेबलों को हेड कांस्टेबल पद पर पदोन्नत किया जाएगा। 50 महिला सब इंस्पेक्टरों की सीधी भर्ती की जाएगी। एक हजार अन्य पद भी चरणबद्ध तरीके से भरे जाएंगे। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल बजट: एक लाख परिवारों को 300 यूनिट फ्री बिजली, सैकड़ों पदों पर भर्ती का ऐलान

साइबर मित्र योजना शुरू होगी

सुक्खू सरकार साइबर सुरक्षा के लिए साइबर मित्र योजना शुरू करेगी। एंटी चिट्टा आंदोलन को जन आंदोलन बनाया जाएगा। एसएमएसई क्षेत्र के लिए हिम स्टार्टअप स्कीम शुरू होगी। 10 हजार हिमाचली युवाओं को औद्योगिक प्रशिक्षण मिलेगा। 

389 असिस्टेंट प्रोफ़ेसर की भर्ती करेंगे

इसी तरह से सीएम सुक्खू ने कहा कि प्रदेश के कॉलेजों में 389 असिस्टेंट प्रोफ़ेसर के पद भरने का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश के कॉलेजों में प्रोफेसरों की कमी पूरी होगी और बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलेगी। सीएम सुक्खू नs हमीरपुर में प्रदेश का पहला साइंस कॉलेज स्थापित djus dk Hkh ,syku fd;kA साथ ही, प्रदेश के कई कॉलेजों को स्पोर्ट्स की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल के लिए 99 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है। इसके साथ ही, अगले वर्ष प्रदेश के 150 और स्कूलों को सीबीएसई के तहत लाया जाएगा, ताकि बच्चों को समान शिक्षा के अवसर मिल सकें।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के लिए 54 हजार करोड़ का बजट पेश , CM ने सभी गारंटियां को पूरा करने का किया दावा

महिलाओं को संपत्ति की खरीद पर छूट

सीएम ने कहा कि महिला द्वारा संपत्ति खरीदने पर रजिस्ट्री शुल्क में सरकार छूट देगी। उन्होंने कहा कि 80 लाख से 1 करोड़ की संपत्ति की खरीद पर स्टाम्प शुल्क 4 प्रतिशत होगा।

पटवारियों के 645 पद भरेंगे

सड़कों, पुलों व पुनर्निर्माण के लिए एक हजार करोड़ का बजट प्रावधान किया गया है। अगले वित्तीय वर्ष से राजस्व रिकॉर्ड का डिजिटलाइजेशन होगा। पटवारियों के 645 पद चरणबद्ध तरीके से भरे जाएंगे। इसके लिए राज्य चयन आयोग की ओर से आवेदन मांगे जाएंगे।

JE के 169 पद भरेंगे

सीएम ने कहा कि सरकार लोक निर्माण विभाग में 169 कनिष्ठ अभियंताओं के पद भरेगी।

पंचायत सचिवों के 150 पद भरेंगे

सीएम ने कहा कि पंचायत सचिवों के लिए 150 पद भरे जाएंगे। पंचायत चौकीदारों के पद भी चरणबद्ध तरीके से भरे जाएंगे।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में किसानों की बल्ले-बल्ले : गाय-भैंस का दूध 10 रुपये महंगा, गेहूं-मक्के को लेकर भी खुशखबरी

स्वरोजगार को 3 लाख तक के ऋण की घोषणा

सीएम ने मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना के तहत 1 लाख से कम वार्षिक आय वाले परिवारों की महिलाओं को 3 लाख रुपए तक का ऋण विभिन्न स्वरोजगार इकाइयों के लिए दिया जाएगा।

ई-टैक्सी खरीद को 50% सब्सिडी

हिमाचल के 500 युवाओं को आगामी वित्त वर्ष में ई टैक्सी की खरीद के लिए 50 फीसदी सब्सिडी दी जाएगी। इसके लिए 50 करोड़ के बजट का प्रावधान किया जाएगा।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख