बिलासपुर। हिमाचल के कुल्लू में आयोजित हुए अन्तराष्ट्रीय कुल्लू दशहरे का समापन बीते कल ही हो गया। मगर अब उसी आयोजन से जुड़े कुछ लोग बड़े हादसे का शिकार हो गए हैं। कुल्लू दशहरा में परफॉर्म करने आए पंजाबी सिंगर सतिंदर सरताज के क्रू से जुड़े चार लोगों की इस हादसे में मौत हो गई है। 

कहां और कैसे हुआ हादसा ? 

मिली जानकारी के अनुसार ये हादसा, बिलासपुर जिले में कीरतपुर मनाली फोरलेन बाईपास पर पेश आया। जहां से बीती रात को सतिंदर सरताज के कार्यक्रम में डीजे लगाने वाले लोग गुजर रहे थे, इस बीच उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी और मौके पर ही चारों लोगों की मौत हो गई। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : राशन कार्ड धारकों को दिवाली तोहफा, एडवांस में मिलेगा सरसों के तेल और....

 

एक तरह से कहें तो ये हादसा पंजाब हिमाचल के बॉर्डर पर देहणीं मसेवाल के पास पेश आया। इस हादसे का शिकार हुई गाडी नीचे गिरने के बाद बुरी तरह से क्षतिग्रस्त भी हो गई है। 

ढाई घंटे बाद गाड़ी से निकाली गईं डेड बॉडीज 

बताया जा रहा है कि ये हादसा इतना भयानक था कि एक क्षतिग्रस्त हुई गाड़ी में फंसी लाशों को बाहर निकालने के लिए करीब ढाई घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी थी। वहीं, हादसे का पता चलने के बाद स्थानीय पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी, जिन्होंने वहां रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : वाल्मीकि गेट विवाद में पुलिस का बड़ा एक्शन, SHO समेत 14 घायल- 12 लोग गिरफ्तार

 

कीरतपुर साहिब पुलिस ने मारे गए लोगों के शव कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और इस सम्बन्ध में मामला दर्ज कर छानबीन को आगे बढ़ाया जा रहा है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें