कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा जिले के पुलिस में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक चौकीदार के पद पर तैनात 32 वर्षीय संजीव जरियाल की जहरीले सांप के डसने से मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। वहीं मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
पशुओं को चारा डालने गया था व्यक्ति
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला कांगड़ा जिले के पलौहड़ा पंचायत से सामने आया है। रोज की तरह व्यक्ति अपने कामकाज में जुटा हुआ था। बीते वीरवार सुबह करीब 5 बजे वह अपने घर से पालतू पशुओं को चारा डालने के लिए गए थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह पशुओं के पास पहुंचे, वहां छिपे एक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया।
यह भी पढ़ें- मनीषा मित्तल ह.त्याकांड के बाद सुक्खू सरकार का बड़ा एक्शन : कब्जे में लिया विवादित स्कूल
सांप के डसने से मचा हड़कंप
सांप के डसने के बाद व्यक्ति को तुरंत इसका पता चला और उन्होंने परिवार को इसकी जानकारी दी। घटना की खबर मिलते ही घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजन बिना समय गंवाए व्यक्ति को इलाज के लिए ज्वाली सामुदायिक अस्पताल लेकर पहुंचे।
डॉक्टरों ने जांच के बाद किया मृत घोषित
अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने व्यक्ति का इलाज शुरू किया, लेकिन उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। संजीव की मौत की खबर सुनते ही परिवार और गांव के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। व्यक्ति पंचायत में चौकीदार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे और अपने व्यवहार के कारण गांव में उनकी अच्छी पहचान थी। उनकी अचानक मौत से पंचायत के लोग भी गहरे सदमे में हैं।
यह भी पढ़ें- मंत्री विक्रमादित्य के विभाग में ठेकेदारों ने किया खेला- टेंडरों में गड़बड़ी, 49 सड़कों का काम ठप
मृतक की पहचान
संजीव उम्र 32 साल, निवासी जरियाल के रूप में हुई है, जो पलौहड़ा पंचायत में चौकीदार के पद पर कार्यरत थे।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस थाना ज्वाली की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी। DAP ज्वाली वीरी सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटना से जुड़ी सभी जानकारी जुटाई है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया और इसके बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।
यह भी पढ़ें- हिमाचल : स्टाफ नर्स की नौकरी छोड़ बनीं प्रधान- लुआंचड़ी पहन शपथ लेने पहुंचीं, जीता सबका दिल
परिवार की आर्थिक मदद की मांग
संजीव के निधन के बाद परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। इस दुख की घड़ी में पलौहड़ा पंचायत के प्रधान डॉ. रजिन्दर जरियाल ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को आपदा राहत कोष से जल्द आर्थिक सहायता दी जाए, ताकि परिवार को इस मुश्किल समय में कुछ राहत मिल सके। इस घटना के बाद पूरे इलाके में लोग परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।
