कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर में हवन के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। हवन में शामिल होने पहुंचे पंजाब के जालंधर निवासी एक श्रद्धालु का अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे हवन कुंड में जा गिरा।

बगलामुखी मंदिर में हादसा

बताया जा रहा है कि श्रद्धालु जांलधर से आया था। हवन कुंड में गिरने के कारण श्रद्धालु बुरी तरह झुलस गया। हादसा होते ही मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं और अन्य लोगों में अफरा-तफरी मच गई। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: दंपत्ति में हुई कहासुनी का द*र्दनाक अंत, पत्नी पर चा*कू चलाने वाले पति की थम गईं सांसें

हवन करवाने आया था नितिन

घायल श्रद्धालु की पहचान जालंधर निवासी नितिन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नितिन मां बगलामुखी मंदिर में हवन में शामिल होने के लिए पहुंचा था। हवन की प्रक्रिया चल रही थी, इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया। इससे पहले कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, वह हवन कुंड में गिर गया।

कुंड में गिरा नितिन, आग में झुलसा

उसके हवन कुंड में गिरते ही वहां मौजूद लोगों ने तुरंत उसे बाहर निकालने की कोशिश शुरू कर दी। इस हादसे में नितिन के हाथ, बाजू और छाती झुलस गई। इसके साथ ही उसके चेहरे और मुंह के कुछ हिस्से पर भी आग की लपटों की वजह से जलने के निशान आए हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: दंपत्ति के बीच हुआ जमकर विवाद, गुस्साए पति ने पत्नी पर चला दिया चा**कू; खुद को भी नहीं बख्शा

मंदिर में मची अफरा-तफरी

हादसे के बाद मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल श्रद्धालु को हवन कुंड से बाहर निकाला और उसे तत्काल उपचार के लिए देहरा सिविल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने नितिन की स्थिति की जांच की और उसका उपचार शुरू किया।

 

कैसी है अब नितिन की हालत?

हादसे में शरीर के कई हिस्सों पर जलने के बावजूद फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार किया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद घायल श्रद्धालु के परिजन भी उसके इलाज को लेकर सक्रिय हो गए।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : सांप के डसने से सगे भाई-बहन की थमी सांसें, 9 और 6 साल थी उम्र; मां बेसुध

क्या बोले डॉक्टर?

देहरा सिविल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. राकेश ने बताया कि मां बगलामुखी मंदिर में हवन के दौरान एक श्रद्धालु के झुलसने की सूचना अस्पताल को मिली थी। घायल नितिन को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी जांच की और आवश्यक उपचार दिया। डॉक्टर के अनुसार फिलहाल नितिन की स्थिति खतरे से बाहर है।

निजी अस्पताल ले जा रहे परिजन

बताया जा रहा है कि घायल श्रद्धालु के परिजन अब उसका आगे का उपचार जालंधर के किसी निजी अस्पताल में करवाना चाहते हैं। इसके चलते परिजन उसे जालंधर ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। फिलहाल हादसे के बाद मंदिर परिसर में कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया था। हालांकि घायल को अस्पताल पहुंचाए जाने के बाद स्थिति सामान्य हुई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: ट्रक चालक की फिल्मी साजिश बेनकाब, रास्ते में 18 टन सरिया बेच खाई में गिरा दिया वाहन

श्रद्धालुओं में चिंता का माहौल

मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान के दौरान हुए इस हादसे ने वहां मौजूद श्रद्धालुओं को भी चिंता में डाल दिया। हवन के दौरान अचानक हुई घटना से कुछ देर के लिए मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लोगों ने घायल श्रद्धालु को समय रहते हवन कुंड से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जिससे उसे तत्काल चिकित्सा सुविधा मिल सकी। फिलहाल नितिन की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। परिजन उसके बेहतर उपचार के लिए उसे जालंधर के निजी अस्पताल ले जाने की तैयारी में हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें