चंबा। हिमाचल प्रदेश में हादसों के कारण मरने वालों की संख्या में लगातार बढ़ौतरी दर्ज की जा रही। इस कड़ी में ताज़ा मामला प्रदेश के जिला चंबा से सामने आया है। यहाँ एक महिला घर से पशुओं के लिए चारा लेने खेत गई हुई थी। मगर इस दौरान खेतों की ओर से चीखने की आवाजें सुनाई दीं, जिसके बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जहां महिला चारा काटते पेड़ से गिर गई थी।

पेड़ से गिरने पर आईं गंभीर चोटें

मिली जानकारी के अनुसार, साहो उपमंडल की कीड़ी पंचायत निवासी 59 वर्षीय निमो देवी शुक्रवार सुबह रोजाना की तरह पशुओं के लिए चारा इकट्ठा करने घर के समीप जंगलनुमा क्षेत्र में गई थीं।

 

यह भी पढ़ें : सीएम सुक्खू के CBSE स्कूलों में 'टीचर संकट', पढ़ाई ठप होने से 200 बच्चों ने स्कूल को कहा अलविदा

 

बताया जा रहा है कि वह एक ऊंचे पेड़ पर चढ़कर घास काट रही थीं। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह काफी ऊंचाई से नीचे जमीन पर गिर गईं। गिरने से महिला को गंभीर चोटें आईं।

घायल अवस्था में ग्रामीण ले गए अस्पताल

आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने जब महिला को घायल अवस्था में देखा तो तुरंत उन्हें उपचार के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। हालांकि अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: मां-बाप का इकलौता सहारा था 24 वर्षीय ओम, पिता के कंधों पर निकली बेटे की अ*र्थी

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया।

पुलिस कर रही गहनता से जांच

स्थानीय लोगों के अनुसार निमो देवी एक मेहनती और मिलनसार महिला थीं। उनकी अचानक हुई मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। वहीं पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह एक दुर्घटनावश हुई घटना प्रतीत हो रही है, फिर भी सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें