चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां कुलेठघार के समीप होली-न्याग्राम मार्ग पर एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है और दूसरा गंभीर रूप से घायल है। मृतक युवक की शादी अभी कुछ वर्ष पहले ही होली क्षेत्र में हुई थी। वह अपने पीछे 2 वर्ष का एक बच्चा भी छोड़ गया है। युवक की मौत से उसके घर और गांव में मातम पसर गया है। मृतक युवक की पहचान 25 वर्षीय विवेक कुमार के रूप में हुई है। जो कि रूहनुकोठी डाकघर के तहत आने वाले गांव जगत का रहने वाला है। वहीं घायल युवक 22 वर्षीय गौरव है। जो कि राजस्थान के सीकर गांव का रहने वाला है। ब्रेक लगाने पर खाई की ओर खिसक गई थी पिकअप दोनों युवक पिकअप में होली की तरफ जा रहे थे। पिकअप पूरी तरह कबाड़ से लदी हुई थी। जैसे ही वे कुलेठ घार पहुंचे, तो अचानक पिकअप बंद पड़ने लगी। इसके बाद चालक ने जैसे ही पिकअप के ब्रेक लगाए, तो गाड़ी खिसक कर तकरीबन 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। यह भी पढ़ें: लोकसभा में गरजी कंगना रनौत, विलुप्त हो रही हिमाचली कला का उठाया मुद्दा इलाज के दौरान विवेक ने तोड़ दिया दम सूचना मिलते ही पुलिस ने पहुंचकर दोनों युवकों को पिकअप से बाहर निकला और उपचार के लिए होली अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद भी जब युवकों की हालत नहीं सुधरी तो डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज चम्बा रैफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान विवेक ने दम तोड़ दिया और गौरव अब भी जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। यह भी पढ़ें: हिमाचल कैबिनेट में खुला नौकरियों का पिटारा, एक क्लिक पर जानें सभी बड़े फैसले मामले की छानबीन कर रही है पुलिस मामले की पुष्टि करते हुए एसपी अभिषेक यादव ने कहा है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। जल्द ही हादसे के कारणों का पता लगा लिया जाएगा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
खाई में गिरी पिकअप, 25 वर्षीय युवक स्वर्ग सिधारा, पीछे रह गया 2 साल का मासूम

संबंधित खबरें
हादसाN4H_Desk
हिमाचल: रात को गहरी खाई में गिरी कार, सुबह तक तड़पता रहा 37 वर्षीय युवक; थम गईं सांसें
हादसाN4H_Desk
हिमाचल: 9 और 6 साल के दो सगे भाई-बहन की मौ*त, रात को अचानक बिगड़ी तबीयत; कमरे में दिखा सांप
हादसाN4H_Desk
हिमाचल में तेज रफ्तार का कहर! स्कूटी सवार महिला ने छीन ली युवती की सांसें, मारी थी जोरदार टक्कर
हादसाN4H_Desk
हिमाचल में भीषण हा*दसा: 200 मीटर गहरी खाई में समाई कार, दो लोगों ने मौके पर तोड़ा दम
हादसाN4H_Desk
हिमाचल : निर्माणाधीन भवन की छत से गिरा शख्स, निकले प्राण; उजड़ गया हंसता खेलता परिवार
हादसाN4H_Desk
हिमाचल : टाइलें लेकर जा रही पिकअप पलटी, एक की मौ**त; 4 लोग घायल
हादसाN4H_Desk
हिमाचल: पैराफिट पर बैठा व्यक्ति गहरी खाई में गिरा, थमी सांसें; खुद गिरा या कोई साजिश- जांच में खुलेगा राज
हादसाN4H_Desk
हिमाचल में तेज रफ्तार का कहर! सड़क पार कर रही 11 साल की मासूम को ट्रैक्टर चालक ने रौं*दा
हादसाN4H_Desk
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के होस्टल में छात्रा की थमी सांसें, मचा हड़कंप; प्रथम सेमेस्टर की थी Student
हादसाN4H_Desk
हिमाचल : गहरी खाई में समाई बोलेरो, एक साथ दो ड्राइवरों की मौके पर मौ**त
हादसाN4H_Desk
हिमाचल में भीषण हा*दसा: पुल की रेलिंग तोड़ ट्रक 200 फीट गहरी खाई में गिरा; मचा हड़कंप
हादसाN4H_Desk
हिमाचल: घर के आंगन में बैठी थी महिला, अचानक ऐसी हुई अनहोनी.. परिवार में पसर गया मातम
हादसाN4H_Desk
हिमाचल : पहले 3 साल का मासूम, अब बुजुर्ग की डूबने से मौ**त- गांव में पसरा मातम
हादसाN4H_Desk
हिमाचल में सवारियों से भरी HRTC बस की ब्रेक फेल, खाई में लटका टायर; मची चीख-पुकार
हादसाN4H_Desk
हिमाचल में बिन बारिश भूस्खलन : चलती बस पर दरकी पहाड़ी, अंदर घुसी बड़ी-बड़ी चट्टानें
हादसाN4H_Desk
हिमाचल : गौशाला में घुसा आवारा सांड, 35 वर्षीय शख्स को सींग से उठाकर पटका- थमीं सांसें
हादसाN4H_Desk
हिमाचल : हा**दसे ने छीनी स्कूली छात्र की जिंदगी, पिता ने लाडले का करवाया अंगदान
हादसाN4H_Desk
हरियाणा से दोस्तों संग मणिमहेश के दर्शन करने आया था मनमोहन, डल झील के पास तोड़ दम
हादसाN4H_Desk
हिमाचल में बड़ा हा*दसा: 4 मजदूरों पर गिरा भारी भरकम टावर क्रेन का बूम, एक ने तोड़ा दम
हादसाN4H_Desk
हिमाचल में निजी बस की ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली से जोरदार टक्कर, 50 यात्री थे सवार; मची चीख-पुकार
N4H_Desk
लेखक
📤इस लेख को साझा करें