शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के रामपुर उपमंडल में 31 जुलाई की रात तबाही लेकर आई है। यहां देर रात बादल फटने के बाद आए फ्लैश फल्ड में एक ही स्कूल के आठ विद्यार्थी लापता हो गए हैं। यह सभी बच्चे समेज में ही रहते थे। Samej School Students[/caption] यह भी पढे़ं: समेज में 18 परिवारों पर बरपा कहर, किसी ने खोया पूरा परिवार, कोई ढूंढ रहा पत्नी-बच्चे Samej School Students[/caption] यह भी पढ़ें: समेज गांव का मिटा नामोनिशान: मायूस चेहरे-नम आंखें कर रही अपनों से मिलने की आस
एक ही स्कूल के आठ छात्र लापता
इन लापता बच्चों में से छह छात्र समेज के स्थानीय निवासी हैं और दो छात्र प्रवासी हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समेज की कार्यकारी प्रिंसिपल कमला नंद ठाकुर ने बताया कि बुधवार बाढ़ में लापता हुए छात्रों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। [caption id="attachment_12396" align="aligncenter" width="1500"]लापता छात्रों की पहचान
- कृतिका (12वीं कक्षा)
- रितिका (12वीं कक्षा)
- अंजिल (10वीं कक्षा)
- जिया (10वीं कक्षा)
- राधिका (10वीं कक्षा)
- अरुण (10वीं कक्षा)
- आरुषि (9वीं कक्षा)
- योग प्रिया (छठी कक्षा)
