नई दिल्ली। अहमदाबाद से उड़ान भरते ही लंदन जा रहे एअर इंडिया के ड्रीमलाइनर विमान के क्रैश होने की सनसनीखेज खबर सामने आई है। टेकऑफ के तुरंत बाद यह विमान एयरपोर्ट की दीवार से टकराया और एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

242 यात्री थे सवार

जानकारी के अनुसार, इस विमान में 242 यात्री सवार थे, जिनमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विमान के गिरते ही तेज धमाके की आवाज आई और चारों ओर घना धुआं फैल गया। 

गृह मंत्री शाह ने ली हादसे की जानकारी

विमान में आग लग गई और एयरपोर्ट कैंपस के पास मेघानी इलाके में अफरातफरी मच गई। हादसे की लोकेशन एयरपोर्ट बाउंड्री से बिल्कुल सटी बताई जा रही है। गृहमंत्री अमित शाह ने इस हादसे के तुरंत बाद गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से फोन पर बात कर स्थिति की जानकारी ली है। राहत और बचाव कार्य जारी है। फिलहाल किसी भी यात्री के जीवित होने या हताहतों की संख्या को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक

  • विमान लंदन के लिए उड़ान भर रहा था।
  • टेकऑफ के दौरान एयरपोर्ट की दीवार से टकराया।
  • एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास क्रैश हुआ।
  • विमान में 242 यात्री सवार थे।
  • हादसे के समय विमान एयरपोर्ट परिसर के बाहर नहीं जा सका।

विजय रूपाणी की सुरक्षा को लेकर संशय

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के इस विमान में सवार होने की जानकारी से राजनीतिक हलकों में भी खलबली है। फिलहाल उनकी स्थिति के बारे में कोई स्पष्ट सूचना सामने नहीं आई है।