हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां 62 वर्षीय एक बुजुर्ग की गोबिंद सागर झील में डूबने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान प्रदीप कुमार उर्फ मक्खन के रूप में हुई है- जो कि बड़सर का रहने वाला था। परिजनों का कहना है कि मक्खन सिंह हर शनिवार को लठियाणी घाट पर मछलियों को आटे की गोलियां डालने जाता था। बीते कल भी वह घाट पर मछलियों को आटा डालने आया था। इसी बीत उसका पैर फिसल गया और वह झील में गिर गया। जब तक लोग उसे झील से बाहर निकालते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। यह भी पढ़ें: बड़ी सफलता: ढेर सारी चरस और 2 लाख रुपए कैश के साथ तीन तस्कर अरेस्ट वहीं, मामले में SDM बंगाणा सोनू गोयल का कहना है कि प्रशासन की ओर से गोबिंद सागर झील के हर तट पर चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं। साथ ही लोगों को गहरे पानी से दूरी बनाए रखने का आह्वान भी किया जा रहा है। मगर फिर भी लोग नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं और हादसे का शिकार हो रहे हैं।
मछलियों को आटे की गोलियां डालने गया था बुजुर्ग: गोबिंद सागर झील में डूब गया
