चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पंजाब के लुधियाना शहर में काम के दौरान हुए एक दर्दनाक हादसे में सलूणी उपमंडल के एक 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई है।
करंट लगने से युवक की मौत
ग्राम पंचायत बरंगाल के चिन्ना गांव निवासी अजय ठाकुर की करंट लगने से हुई असामयिक मौत की खबर जैसे ही उनके पैतृक गांव पहुंची, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। इस दुखद घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं गांव और आसपास के इलाकों में भी मातम का माहौल है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में ढलान पर फिसली कार : मां समेत 11 महीने के बेटे की मौके पर मौ.त, सदमे में पति
लुधियाना में करता था नौकरी
जानकारी के अनुसार, अजय ठाकुर पुत्र प्रवीण ठाकुर रोजगार के सिलसिले में पंजाब के लुधियाना में रह रहा था और एक निजी कंपनी में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि वह अपने नियमित कार्य में व्यस्त था, तभी अचानक करंट की चपेट में आ गया।
सदमे में पूरा परिवार
हादसा इतना गंभीर था कि उसे बचाने के प्रयास किए गए, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। अजय ठाकुर की मौत की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्यों के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजन इस घटना से गहरे सदमे में हैं।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में बड़ा हाद.सा- 3 सगे भाइयों समेत सात लोगों की मौ.त, एक ही क्षेत्र के थे सभी
माता-पिता ने खोया कमाऊ बेटा
युवा बेटे के निधन से माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार को इस बात का यकीन नहीं हो रहा कि घर का कमाऊ और हंसमुख सदस्य अब उनके बीच नहीं रहा।
पूरे गांव में पसरा मातम
ग्रामीणों के अनुसार, अजय ठाकुर मेहनती, मिलनसार और जिम्मेदार स्वभाव के युवक था। वह रोजगार के माध्यम से अपने परिवार को आर्थिक सहयोग प्रदान कर रहा था और उसने भविष्य को लेकर कई सपने संजोए हुए थे। अजय की अचानक हुई मृत्यु ने न केवल परिवार बल्कि पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है।
