कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में एक भीषण सड़क हादसे ने इलाके को झकझोर दिया। कांगड़ा बाईपास फोरलेन पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पैरापिट से टकरा गई और पलटते हुए सड़क के बीचों-बीच जा गिरी।
14 साल के लड़के की मौत
हादसा इतना भयानक था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के वक्त कार में दो किशोर सवार थे। इस हादसे में 14 साल के एक लड़के की मौत हो गई है और दूसरे के हालत गंभीर बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में बच्चों को नहीं मिल रहा मिड डे मील, स्कूल के लिए शिक्षक घर से ढो रहे सिलेंडर
बाईपास पर हुआ कार हादसा
जानकारी के अनुसार, कार में दो किशोर सवार थे, जो एक निजी स्कूल के छात्र बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वाहन की रफ्तार काफी तेज थी और चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पलट गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
दूसके की हालत नाजुक
हादसे में 14 वर्षीय शौर्य गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। मगर उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरा किशोर विहान गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : 8 साल से कोमा में संजीव, सरकार ने बंद की सहारा योजना- पत्नी ने हाथ जोड़कर मांगी मदद
लापरवाही ने ली जान
इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उजागर कर दिया है। स्थानीय लोग भी इस मार्ग पर बढ़ती रफ्तार को लेकर चिंता जता रहे हैं और सख्त निगरानी की मांग कर रहे हैं।
कैसे पेश आया हादसा?
मामले की पुष्टि करते हुए SP कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस टीम द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस टीम ने BNS की धारा 281, 125-A और 106 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : पॉटी करने पर ढाई साल के बच्चे को टीचर ने मारा थ*प्पड़, परिजनों को भी धमकाया
नहीं पेश आता हादसा
इस हादसे को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि आखिर 18 साल से कम उम्र के लड़कों को गाड़ी चलाने की इजाजत किसने दी। इतना ही नहीं इन लड़कों को ट्रैफिक पुलिस वालों ने भी क्यों नहीं रोका। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते इन लड़कों को रोक लिया जाता तो आज ये हादसा नहीं पेश आता है।
