राजनीति

#यूटिलिटी

December 15, 2025

सुक्खू सरकार ने दिया महंगाई का तोहफा : आज से राशन डिपुओं पर महंगी मिलेंगी दालें

आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal Ration Depots

शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर जहां अपनी उपलब्धियों का डंका बजा रही है- वहीं दूसरी ओर सरकार ने आम जनता को एक बड़ा झटका भी दे दिया है। सरकार ने राशन डिपुओं में दालों के दाम बढ़ाकर लोगों की जेब पर सीधा भार डाल दिया है।

सुक्खू सरकार ने दिया महंगाई का तोहफा

सरकार के तीन साल पूरे होने पर बड़े-बड़े कार्यक्रम, घोषणाएं और उपलब्धियों की सूची पेश की गई, लेकिन उसी बीच डिपो उपभोक्ताओं को महंगाई का खास तोहफा मिला। राशन डिपुओं पर मिलने वाली दो दालों के दाम बढ़ा दिए गए हैं। 

यह भी पढ़ें : सवारियों से भरी HRTC बस पर पथराव : युवकों ने ड्राइवर-कंडक्टर का भी किया बुरा हाल

दालों के बढ़े दाम

इस फैसले का सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा। यह नई दरें आज से ही राशन डिपुओं में लागू हो जाएंगी। राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के गोदामों में मलका और उड़द दाल की सप्लाई पहुंच गई है। जल्द ही चना दाल की सप्लाई भी डिपुओं में पहुंच जाएगी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : युवक ने अपने ही गांव की लड़की से की शादी, अब डर के साए में जी रहा परिवार- जानें

दालों के दाम

BPL 

  • चना दाल- 72 रुपये किलो मिलती थी, अब 68 रुपये किलो मिलेगी
  • मलका-66 रुपये किलो
  • उड़द दाल- 76 रुपये किलो मिलती थी, अब 78 रुपये किलो मिलेगी

यह भी पढ़ें : हिमाचल : इंडियन एयरफोर्स में बड़ा अफसर बना बेटा, भावुक हुए पिता ने गांव भर में बांटी मिठाई

APL 

  • चना दाल- 77 रुपये किलो मिलती थी, अब 73 रुपये किलो मिलेगी
  • मलका- 71 रुपये किलो जाने वाली मलका की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बीपीएल परिवारों को मलका की दाल पहले ही तरह 66 रुपये किलो दी जाएगी।
  • उड़द दाल- 81 रुपये किलो मिलती थी, अब 83 रुपये किलो मिलेगी

यह भी पढ़ें : हिमाचल : छोटे से गांव का बेटा बना फ्लाइंग ऑफिसर, कड़ी मेहनत से पूरा किया आसमान छूने का सपना

रीब दालों का नया सप्लाई ऑर्डर

राज्य नागरिक आपूर्ति निगम ने दालों के सुचारू वितरण के लिए कुल 1,09,000 क्विंटल के आसपास सप्लाई ऑर्डर जारी किया है। इसमें-

  • चना दाल: 38,900 क्विंटल
  • मलका दाल: 36,000 क्विंटल
  • उड़द दाल: 36,000 क्विंटल

यह भी पढ़ें : हिमाचल : फौजी ने घर पर उठाया गलत कदम, 22 दिन पहले ही हुई थी शादी- सदमे में पूरा परिवार

डिपुओं में जल्द पहुंचेगा नया स्टॉक

राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के महाप्रबंधक अरविंद शर्मा ने बताया कि सप्लाई ऑर्डर जारी होने के बाद दालों का स्टॉक होलसेल गोदामों में पहुंचना शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को समय पर और पर्याप्त मात्रा में दालें उपलब्ध करवाई जाएंगी।

महंगाई के दौर में बड़ा सहारा

हिमाचल सरकार डिपो के माध्यम से दालों के अलावा खाद्य तेल, चीनी, चावल, आटा, नमक जैसी जरूरी चीजें भी बाजार से कम कीमतों पर उपलब्ध करवा रही है। बढ़ती महंगाई के बीच यह सस्ता राशन आम परिवारों के लिए महत्वपूर्ण राहत बन चुका है। बहुत से परिवारों का कहना है कि अगर पीडीएस की रियायती दरें न हों, तो रोजमर्रा की रसोई चलाना मुश्किल हो जाए।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : तेज रफ्तार कार चालक ने मासूम पर चढ़ा दी गाड़ी, निकले प्राण- पैदल जा रही थी बेचारी

कितने हैं राशन कार्ड धारक?

  • हिमाचल में कुल 19,57,440 राशन कार्डधारक हैं। इनमें-
    APL: 11,58,522
  • APL टैक्स पेयर: 60,840
  • BPL: 2,76,628
  • PH: 3,01,825
  • AAY: 1,59,624

यह भी पढ़ें : हिमाचल में घने कोहरे का अलर्ट, इस दिन शुरू होगी बारिश-बर्फबारी; जानें मौसम अपडेट

आम आदमी पर बोझ

वहीं, लोगों का कहना है कि सरकार एक तरफ राहत योजनाओं और महंगाई कम करने की बातें करती है, दूसरी तरफ डिपो में मिलने वाली जरूरी वस्तुओं के दाम बढ़ाकर आम आदमी पर और बोझ डाल देती है। सवाल यह भी उठ रहा है कि जब पीडीएस गरीब और मध्यमवर्ग के लिए सुरक्षा कवच माना जाता है, तो उसमें दाम वृद्धि किस तर्क से की गई है?

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख