#यूटिलिटी

October 18, 2025

हिमाचल में दिवाली तक ले लें धूप का आनंद, फिर बर्फबारी के लिए हो जाएं तैयार; बिगड़ेगा मौसम

हिमाचल में दिवाली के बाद बदलेगा मौसम होगी बर्फबारी

शेयर करें:

Snowfall In Himachal

शिमला। हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट बदलने वाला है। अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े में मौसम साफ और सुहावना बने रहने के बाद अब फिर से बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू होगा। पिछले काफी दिनों से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में दिन में तेज धूप खिल रही है। हालांकि सुबह और शाम के समय हल्की सदी का अहसास हो रहा है। लेकिन अब मौसम के बदलने से प्रदेश ठंड के आगोश में समा सकता है।

दिवाली पर खिलेगी धूप

बता दें कि दो दिन बाद 20 अक्टूबर को दिवाली का त्यौहार है। जिसकी तैयारियों में लोग व्यस्त हैं। मौसम विभाग की मानें तो दिवाली पर प्रदेश भर में मौसम साफ रहेगा, जिससे लोगों को यात्रा के अलावा दिवाली की खरीददारी में कोई परेशानी नहीं होगी। लेकिन उसके बाद प्रदेश भर में मौसम करवट बदल सकता है और बारिश के साथ बर्फबारी का दौर शुरू हो सकता है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: कार सवार के पास मिली नशे की बड़ी खेप, हरियाणा से सप्लाई लेकर आया था आरोपी

दिवाली के बाद बिगड़ेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने हिमाचल में 21 और 22 अक्टूबर को मौसम के बदलने की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग की मानें तो  21 और 22 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, जिससे राज्य के ऊपरी पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान लाहौल.स्पीति, किन्नौर, कुल्लू, चंबा और सिरमौर के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात के आसार हैं। हालांकि प्रदेश के मध्यवर्ती और मैदानी भागों में मौसम शुष्क बना रहेगा। उसके बाद 23 और 24 अक्टूबर को फिर से मौसम के साफ रहने की संभावना जताई गई है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल का जवान जम्मू में हुआ शहीद, रिटायरमेंट को बचे थे कुछ माह; 9 साल का है बेटा

पर्यटन कारोबार ने भी पकड़ी रफ्तार

हिमाचल प्रदेश में मौसम खुलने के बाद से प्रदेश में पर्यटन कारोबार ने भी रफ्तार पकड़ी है। प्रदेश में सैलानियों की संख्या बढ़ रही है। जिससे पर्यटन कारोबारियों के चेहरों पर रौनक लौट आई है। अनुमान है कि हिमाचल में बर्फबारी का दौर शुरू होने के बाद पर्यटकों की संख्या में और भी अधिक इजाफा देखने को मिलेगा। 

सुबह.शाम की ठंडए दिन में हल्की उमस

वहीं आजकल के मौसम की बात करें तो राजधानी शिमला, धर्मशाला, मनाली, सोलन जैसे शहरों में धूप खिली रही, लेकिन सुबह और शाम को हल्की सिहरन महसूस की जा रही है। मैदानी जिलों ऊना, हमीरपुर, मंडी और कांगड़ा में दोपहर के समय हल्की उमस भी देखने को मिली। वहीं, रात का तापमान इन मैदानी क्षेत्रों में अब हिल स्टेशनों से भी नीचे चला गया है।

 

यह भी पढ़ें: मंत्री विक्रमादित्य की इमोशनल अपील, बोले- अब मुझे राजा या टिक्का न कहें, समय बदल चुका है

दिवाली के लिए क्यों खास है यह मौसम

दिवाली से पहले साफ मौसम लोगों के लिए राहत भरा है। इस समय पर्यटक भी प्रदेश की ओर रुख कर रहे हैं। बर्फबारी की संभावना ने खासतौर पर लाहौल, किन्नौर और कुल्लू घाटी के होमस्टे और होटल कारोबारियों को राहत दी है, जो सर्दियों की शुरुआत से पहले पर्यटकों की अच्छी आमद की उम्मीद कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के इस गांव में नहीं मनाई जाती दिवाली, लोगों में है महिला के श्राप का खौफ- जानें


दिवाली से पहले का यह मौसम प्रदेशवासियों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। जहां एक ओर पर्व की तैयारियां जोरों पर हैं, वहीं मौसम का यह मिजाज लोगों को घूमने-फिरने और खरीददारी के लिए उपयुक्त माहौल दे रहा है। हालांकि 21-22 अक्टूबर के लिए मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए ऊपरी क्षेत्रों में जाने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख