#यूटिलिटी

July 26, 2025

हिमाचल की बेटियां जो बनीं करोड़ों दिलों की धड़कन, मुंबई की भीड़ में चमकाया अपना नाम

रनौत और रांटा ने बढ़ाया प्रदेश का मान

शेयर करें:

Himachali Female Actors Bollywood

शिमला। कहा जाता है हिमाचल में टैलेंट कूट-कूटकर भरा है लेकिन वो तराशा ही नहीं जाता। ऐसे में हिमाचल की कुछ कुड़ियां ऐसी हैं जिन्होंने इस चीज का इंतजार नहीं किया कि कोई उनके टैलेंट को पहचानेगा, तराशेगा। उन्होंने अपनी मेहनत और अपने दम पर ऐसा मुकाम हासिल किया कि अब जौहरी खुद सोच रहे हैं कि कैसे वो इन हीरों को पहचान नहीं पाए।

1. प्रीति जिंटा (शिमला)

हिमाचल से निकली कोई लड़की जो सबसे पहले अपनी एक्टिंग के लिए पूरे देश में पहचानी गई, वो हैं प्रीति जिंटा। जिंटा वो अभिनेत्री हैं जो अगली पीढ़ी के लिए मिसाल बनीं। उन्होंने ही अगली पीढ़ी की लड़कियों को प्रेरणा दी कि वो हिमाचल जैसे पहा़ड़ी राज्य से निकलकर मुंबई नगरी में अपना करियर बना सकती हैं। अब जिंटा एक सीनियर एक्टर हैं। 

क्रिकेट में भी सक्रिय हैं जिंटा

जिंटा ने साल 1998 में 'दिल से' और 'सोल्जर' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 'कोई मिल गया', 'कल हो ना हो' और 'वीर-जारा' उनकी सबसे लोकप्रिय फिल्मों में शुमार हैं। अभिनय के अलावा जिंटा क्रिकेट के IPL फॉर्मैट में सक्रिय हैं, वो पंजाब टीम का मालिकाना हक रखती हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में शुरू करना है बिजनेस ? कमाल कर देंगे ये 3 आइडिया

2. कंगना रनौत (मंडी)

कंगना को कौन नहीं जानता। कंगना ने साल 2006 में फिल्म 'गैंगस्टर' से बॉलीवुड में कदम रखा था। ये जगजाहिर कि कैसे कंगना ने परिवार का विरोध करके मॉडलिंग, एक्टिंग में कदम रखा। हालांकि अगर वो ऐसा नहीं करती तो वो उस मुकाम तक नहीं पहुंच पातीं जहां वो आज हैं। 

एक्टर, प्रोड्यूसर, डायरेक्टर

कंगना को एक्टिंग में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए कई नेशनल अवॉर्ड मिल चुके हैं। कंगना एक्टिंग के अलावा प्रोड्यूस और डायरेक्ट भी करती हैं। कंगना अपने बयानों को लेकर खासी चर्चा में रहती हैं। हाल फिलहाल में रनौत ने राजनीति में भी अपना कदम रख लिया है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: पहाड़ों के लिए बेस्ट हैं ये 3 गाड़ियां, जानें क्या है खासियत

3. यामी गौतम (बिलासपुर)

यामी ने अपने एक्टिंग सफर की शुरूआत टेलीविजन सिरीयल से की थी। फिर टीवी से निकलकर साल 2012 में उन्होंने फिल्म विक्की डोनर से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। इस फिल्म के लिए उन्हें काफी सराहा गया। फिर उन्होंने कई मूवीज में काम किया जिनमें 'एक्शन जैक्सन', 'सनम रे' और 'काबिल' शामिल हैं।

दमदार अभिनय से मिली पहचान

यामी को सबसे ज्यादा लोकप्रियता फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक', 'बाला' और हाल ही में 'ए थर्सडे', 'दसवीं', 'आर्टिकल 370' जैसी फिल्मों में उनके सशक्त और प्रभावशाली अभिनय से मिली। लंबे समय से उन्हें वो लोकप्रियता नहीं मिल रही थी जो वो डिजर्व करती हैं। अब वो अपने विविध और दमदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में अगस्त महीने में 9 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें पूरी डिटेल

4. रुबीना दिलाइक (शिमला)

दिलाइक मुख्य रूप से टीवी में काम करती हैं। हालांकि उन्होंने बड़े पर्दे पर भी डेब्यू कर लिया है लेकिन फिल्मों के लिए उन्हें फिलहाल ज्यादा लोकप्रियता नहीं मिली है। साल 2008 में दिलाइक ने बहुत ही पॉप्यूलर शो छोटी बहू से टीवी में डेब्यू किया था। इसमें वो लीड रोल में थी। इसके बाद उन्होंने ऐर कई चर्चित शो किए। फिर दोबारा शक्ति सिरीयल से उन्हें बहुत प्रेज मिली। 

फिल्म एक्ट्रैस से कम नहीं

दिलाइक बिग बॉस-14 की विनर भी रह चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने अर्ध फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा। उन्होंने झलक दिखला जा और फियर फेक्टर में भी हिस्सा लिया। रुबीना बेशक टीवी इंडस्ट्री से हैं लेकिन उनकी लोकप्रियता किसी फिल्म एक्ट्रैस से कम नहीं हैं। वो आज टीवी की सबसे पॉप्यूलर एक्टर्स में से एक हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में हैं ये तीन राष्ट्रीय शिक्षण संस्थान, दूर-दूर से पढ़ने आते हैं बच्चे

5. प्रतिभा रांटा (शिमला)

इस लिस्ट की सबसे यंग स्टार हैं प्रतिभा रांटा। इनका करियर अभी शुरू ही हुआ है लेकिन इनकी लोकप्रियता उम्मीद से कहीं ज्यादा हो गई है। रांटा ने कम समय में ही बेहतरीन काम करके ऑडियंस के दिलों में जगह बना ली है। रूबीना दिलाइक की ही तरह रांटा की शुरूआत भी टीवी से ही हुई। इन्होंने टीवी के चर्चित शो 'कुरबान हुआ' में लीड रोल प्ले किया था। इस शो के जरिए ही रांटा को घर-घर में पहचाना जाने लगा।

हर जगह एक्टिंग के चर्चे

अब रांटा ने बड़े पर्दे और वेब सीरिज का रूख किया है। उनकी फिल्म 'लापता लेडिज' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। कमाल की बात ये है कि उनकी तारीफ अलग से उनके रोल के लिए भी की गई। उनकी एक्टिंग को बहुत ज्यादा सराहा गया। इसके अलावा वो वेब सीरीज हीरामंडी में भी नजर आईं थी।

 

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख