#यूटिलिटी

August 17, 2025

हिमाचल में छुट्टियां बिताने आ रहें हैं आप, होटेल रूम में ठहरने से पहले ऐसे डिटेक्ट करें हिडन कैम

होटेल रूम में रहें सतर्क

शेयर करें:

Detect Hotel Hidden Camera

शिमला। हिमाचल प्रदेश उन राज्यों में से एक है जहां पर्यटन आय का अहम साधन है। टूरिस्ट प्लेस होने के चलते यहां कई होटेल हैं। दूसरे राज्यों से आए पर्यटकों के लिए होटेल के कमरे कुछ दिन के लिए उनका घर बन जाते हैं लेकिन सलाह मानिए और सावधान रहें। 

निजता का हनन करते कैमरा

हम आपको सावधान रहने के लिए इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि आजकल होटेल के कमरों में हिडन कैमरा लगाने के कई मामले सामने आ चुके हैं जो गैरकानूनी है और आपकी निजता का हनन भी। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप होटेल के कमरे में हिडन कैमरे को डिटेक्ट कर सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में है चंडीगढ़ सेक्टर-13, इंदिरा गांधी के एक वादे के चलते पड़ा था नाम- जानें रोचक इतिहास

बहुत छोटे होते हैं हिडन कैमरा

बीते कई सालों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहां होटेल रूम में हिडन कैमरा लगाकर लोगों के पर्सनल स्पेस को रिकॉर्ड किया गया हो। कमरों में लगाए जाने वाले कैमरे बहुत छोटे होते हैं कि ये आसानी से बल्ब, पंखे, टीवी या फिर फोटो फ्रेम में भी फिट किए जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: हिमाचल के हाइवे नहीं है सेफ- कभी भी दरक जाते हैं पहाड़, ये नंबर बचा सकता है आपका जीवन

दीवार के छेद के पीछे कैमरा

कैमरे को उसके साइज की वजह से देख पाना या ढूंढ पाना मुश्किल है। ऐसे में आपको होटेल रूम की जांच जरूर करनी चाहिए। अकसर इन हिडन कैमरों को दीवार के छोटे छेदों के पीछे या फिर किसी डिवाइस में भी छिपा दिया जाता है।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल विधानसभा में सबको रहता है शून्य काल का इंतजार, जानिए ऐसा क्या होता है खास ?

कैसे करें जांच ? (पहला तरीका)

  • सबसे पहले कमरे की लाइट बंद कर दें।
  • फिर मोबाइल की फ्लैशलाइट को जलाएं।
  • कैमरे का लेंस चमकदार होता है जो फ्लैशलाइट में नजर आ सकता है।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल विधानसभा के इतिहास का चौथा सबसे बड़ा मानसून सत्र 18 से होगा शुरू, 830 प्रश्न मिले

कैसे करें जांच ? (दूसरा तरीका)

  • मोबाइल कैमरा ऑन कर हर तरफ घुमाएं।
  • हिडन कैमरे कई बार इंफ्रारेड लाइट इस्तेमाल करते हैं।
  • स्मार्टफोन के कैमरा से इसके बारे पता किया जा सकता है।
  • दीवार पर या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में एक्स्ट्रा वायरिंग या कोई छोटा छेद है तो वहां कैमरा होने की संभावना है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में SIM से हेराफेरी कर रहे लोग, कहीं आपको भी ना लग जाए चपत, रहें सतर्क

तुरंत पुलिस को दें सूचना

जब भी आप ट्रेवल करें और कोई भी होटेल रूम लें तो सबसे पहले उस रूम को अच्छे से एनालाइज करें, जांच करें, कुछ गड़बड़ महसूस हो तो वहां ना रुकें। अगर होटेल के कमरे में कैमरा होने की बात पता चले तो बिना डरे तुरंत पुलिस को सूचना दें। इस मामले में आपके हक में कार्रवाई की जाएगी।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख