#यूटिलिटी
March 1, 2025
हिमाचल में खुला मौसम: फावड़ा-बेलचा लेकर मलबे में दफन वाहनों की तलाश में निकले लोग
फावड़ा बेलचा लेकर मलबे में दफन वाहनों को निकालते लोग
शेयर करें:

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में तीन दिन हुई भारी बारिश और बर्फबारी के बाद आज शनिवार को मौसम खुल गया। शनिवार को प्रदेश भर में अच्छी धूप खिली। लेकिन दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं। तीन दिन भारी बारिश और बर्फबारी ने प्रदेश भर में भारी तबाही मचाई है। सबसे अधिक कुल्लू मनाली में तबाही हुई है। कुल्लू मनाली के लोगों को एक बार बरसात में आई जलप्रलय याद आने लगी।
कुल्लू जिला में बादल फटने और नालों में बाढ़ आने से कई घरों में जहां पानी घुस गया, वहीं कई वाहन मलबे में दफन हो गए। आज शनिवार को जैसे ही मौसम खुला, तो लोग अपने वाहनों की तलाश में भटकते नजर आए। लोग कुदाली और जेसीबी की मदद से मलबे में दफन अपने वाहनों को बाहर निकालते दिखे। हालांकि सड़कों पर आए मलबे को हटाने के लिए प्रशासन ने भी अपनी मशीनरी लगाई हुई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: HRTC की बस के आगे गिरा हाई वोल्टेज तार, करंट से झुलसा एक मुसाफिर
तीन दिन हुई भारी बारिश और बर्फबारी से अकेले कुल्लू जिला में 100 से अधिक सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बंद पड़ी हुई है। वहीं कई क्षेत्रों में पिछले 20 घंटे से ब्लैकआउट हुआ पड़ा है। शनिवार को मौसम साफ होने के बाद बिजली कर्मचारी भी फील्ड में उतर कर बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटे हुए हैं।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला, नशा तस्करी में पाए गए सरकारी कर्मियों की जाएगी नौकरी
बता दें कि कुल्लू में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ था। इसके अलावा बीती रात को शास्त्री नगर में नाले में रात को भारी बाढ़ आ गई, जिसमें मलबे भी बह कर सड़क पर आ गया। जिससे कई वाहन मलबे की चपेट में आ गए। इसके अलावा सरवरी होटल के पीछे से भी नाले के रूप में आए भारी मलबे ने लोगों के घरों में घुस कर भारी नुकसान किया है।
यह भी पढ़ें : दान दी गई ज़मीन अब बिक सकती है: हिमाचल में लागू हो रहा ये नया नियम
शास्त्री नगर में रहने वाले लोगों का कहना है कि रात के समय बादल फटने से अचानक नाले में पानी का बहाव तेज हो गया और नाले का पानी लोगों के घरों में घुसा जिसके चलते घरों के भीतर रखा सामान भी खराब हुआ। मलबे के चलते कई वाहन भी इसकी चपेट में आ गए हैं जिन्हें जेसीबी की मदद से बाहर निकाला जा रहा है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में ट्रांसफर के लिए तैयार रहें अधिकारी- CM ने जारी किए हैं आदेश
मामले की पुष्टि करते हुए नगर परिषद कुल्लू के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत ने बताया कि भारी बारिश के चलते नगर परिषद की संपत्ति को खासा नुकसान हुआ है। नालियां मलबे से बंद हो गई हैं और कई सड़कें टूट गई हैं। वहीं इस बारे में डीसी कुल्लू तोरुल एस रवीश ने बताया कि भारी बारिश के चलते सड़कों पर जो मलबा गिरा है उसे हटाने के लिए नगर परिषद कुल्लू की टीम काम कर रही है।
यह भी पढ़ें : सीएम सुक्खू कल जा रहे दिल्ली, प्रभारी के सामने नेताओं की नाराजगी तो वजह नही; जानें
बता दें कि मौसम विभाग ने तीन मार्च से एक बार फिर प्रदेश भर में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान जहां ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी होने की संभावना हैं। वहीं प्रदेश के अन्य हिस्सों में भारी बारिश होगी।