#हादसा

March 1, 2025

हिमाचल: HRTC की बस के आगे गिरा हाई वोल्टेज तार, करंट से झुलसा एक मुसाफिर 

ड्राइवर घायल, करंट से बस के दोनों टायर फटे 

शेयर करें:

Solan HRTC Bus

सोलन। जिले के परवाणू के पास कालका-शिमला हाईवे पर शुक्रवार देर रात HRTC की एक बस के सामने एचटी लाइन का तार आ गिरा। तार की चपेट में आने से बस के दोनों अगले टायर फट गए। बस रोककर ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति जैसे ही नीचे उतरे, दोनों करंट की चपेट में आ गए।

 

करंट से झुलसकर एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि बस का ड्राइवर घायल है। बस चंडीगढ़ से शिमला जा रही थी। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि हाईटेंशन लाइन कैसे टूटी। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय बस में 45 के करीब यात्री सवार थे।

रात डेढ़ बजे पेश आया हादसा

पुलिस के अनुसारए यह हादसा रात डेढ़ बजे के करीब पेश आया है। जब एचआरटीसी की एक बस चंडीगढ़ से शिमला की ओर जा रही थी। जैसे ही बस परवाणू के पास पहुंची तो अचानक एचटी लाइन टूटकर बस के आगे आ गिरी। इस दौरान चालक ने देखा कि सड़क पर बिजली की तार टूट कर गिरी हुई है और उससे चिंगारी निकल रही है। चालक ने बस को रोका और यात्रियों को बस से ना उतरने को कहा। 

बस से उतरते ही करंट की चपेट में आया शख्स

बताया जा रहा है कि चालक जैसे बस से नीचे हालात जानने के लिए उतरा तो उसके साथ ही एक यात्री परशुराम भी उसके साथ बस से उतर गया। बस से उतरते ही परशुराम का पैर बिजली की तार पर आ गया और वह करंट की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक यूपी के कुटिया रामपुरवा का रहने वाला था और अंबाला में इस बस में बैठा था। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में ट्रांसफर के लिए तैयार रहें अधिकारी- CM ने जारी किए हैं आदेश

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। वहीं बिजली विभाग की लापरवाही के प्रति लोगों में रोष है। बता दें कि बीते कल प्रदेश में भारी बारिश से कई जगह बिजली की लाइनोंए सड़कों और पेयजल योजनाओं को नुकसान हुआ है।

 

यह भी पढ़ें : दोस्तों के साथ घूमने आया था युवक, होटल के कमरे में सोते वक्त हुई अनहोनी

ट्रक-कार में भिड़ंत, कार ड्राइवर को चोटें

कांगड़ा से चंडीगढ़ जा रही एक कार की विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। देहरा उपमंडल के रानीताल में हुई इस दुर्घटना में कार ड्राइवर को चोटें आई हैं। हादसे में दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है। यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर, बाजार के समीप हुई।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बादल फटने से तबाही: दर्जनों मकान खाली कराए, अपनों से बिछड़े कई लोग

 

घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो जाने के कारण मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा। हालांकि, इस दुर्घटना में कार चालक को मामूली चोटें आईं हैं। ट्रक चालक सुरक्षित रहा।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में ट्रांसफर के लिए तैयार रहें अधिकारी- CM ने जारी किए हैं आदेश

 

इस हादसे के पीछे एक मुख्य कारण यह बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ निर्माण कार्य चल रहा है। सड़क के एक हिस्से पर काम होने के कारण कभी एक लेन तो कभी दूसरी लेन को खोल दिया जाता है, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो जाती है। यह असुविधा वाहनों के लिए एक चुनौती बन जाती है, और इस ही कारण यह हादसा हुआ। ट्रक और कार दोनों को ओवरटेक करते वक्त अचानक रास्ते की स्थिति बदल जाने के कारण दोनों वाहनों के बीच टक्कर हो गई।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख