#राजनीति

March 1, 2025

सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला, नशा तस्करी में पाए गए सरकारी कर्मियों की जाएगी नौकरी

CM ने नशा कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा 

शेयर करें:

himachal news

शिमला। हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी में शामिल सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त करने के आदेश दिए गए हैं। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने फैसला लिया है कि जिस किसी कर्मचारी को नशा तस्करी में संलिप्त पाया जाएगा, उसे नौकरी गंवानी होगी। सीएम ने संबंधित विभागों के उच्च अधिकारियों को नशा तस्करी में संलिप्त कर्मचारियों को बर्खास्त करने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी किए हैं।

DC-SP को साफ निर्देश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने शनिवार को आयोजित बैठक में DC-SP को साफ निर्देश दिए हैं कि नशा तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को छोड़ा न जाए।

 

यह भी पढ़ें : सीएम सुक्खू कल जा रहे दिल्ली, प्रभारी के सामने नेताओं की नाराजगी तो वजह नही; जानें

 

नशा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई में ढिलाई बरतने वाले पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों को भी नहीं बख्शा जाएगा। सुक्खू ने नशा कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए पुलिस और प्रशासन के उच्च अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं।

शिमला में पकड़ा गया था वेलफेयर ऑफिसर

शिमला पुलिस ने फरवरी में ही चिट्टा तस्करी के शाह गैंग से जुड़े 6 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें तहसील कल्याण अधिकारी मुकुल चौहान भी शामिल है। उस पर अपने बैंक खाते से नशा तस्कर गिरोह से पैसे के लेन-देन का आरोप है। राज्य सरकार ने वर्ष 2024 में 9 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति जब्त की थी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में ट्रांसफर के लिए तैयार रहें अधिकारी- CM ने जारी किए हैं आदेश

 

बीते साल पुलिस विभाग ने 368.20 किलोग्राम चरस, 36.20 किलोग्राम अफीम, 11.14 किलोग्राम हेरोइन, 668.67 किलोग्राम पोस्त और 33.64 किलोग्राम गांजा जब्त किया. इसके अतिरिक्त, 37,20,654 भांग के पौधे और 3,78,152 पोस्त के पौधे नष्ट किए गए और 2,89,68,041 नशीली गोलियां भी जब्त की गईं. पुलिस ने नशीली दवाओं से संबंधित गतिविधियों में शामिल 2515 व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया।

तेजी से फैल रहा नशा तस्करी का कारोबार

अभी तक इस मामले में जितने भी लोगों की गिरफ्तारी की गई है, उसमें ज्यादातर की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच है। इसमें बड़ी संख्या में लड़कियां भी शामिल हैं। जांच में सामने आया है कि ये युवा पहले अपने परिचितों और दोस्तों के जरिये नशे के आदी बने। सभी आरोपी संपन्न परिवारों से संबंध रखते थे।

 

यह भी पढ़ें : दान दी गई ज़मीन अब बिक सकती है: हिमाचल में लागू हो रहा ये नया नियम

 

इसमें 25 के करीब लड़कियों की संलिप्तता बताई जा रही है, जिन्हें पुलिस ने चिह्नित कर लिया है। अब उनके खिलाफ सुबूत जुटाकर उनकी गिरफ्तारी को लेकर औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने अपने परिजनों के बैंक खातों से भी शाह को पैसे ट्रांसफर किया है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख