शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार की कैबिनेट बैठक आज शनिवार को शिमला सचिवालय में आयोजित हुई। इस बैठक में कई बड़े निर्णय लिए गए। सबसे बड़ा निर्णय आज उन युवाओं के लिए लिया गया, जो लंबे समय से भर्ती परीक्षाएं देने के बाद अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। सुक्खू सरकार ने आज एक साथ सात पोस्ट कोड के भर्ती परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने को मंजूरी प्रदान की है।
टोल बैरियरों पर फास्टैग की सुविधा लागू करने को मंजूरी
- कैबिनेट की बैठक में इस वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्रवेश कर संग्रहण के लिए नीलामी.सह.निविदा प्रक्रिया को मंजूरी दी। जिससे वर्ष 2024-2025 की तुलना में 11ण्56 करोड़ रुपए का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होने का अनुमान है।
- कैबिनेट ने चरणबद्ध तरीके से सभी प्रवेश टोल बैरियरों पर फास्टैग सुविधा लागू करने का भी निर्णय लिया।
- पहले चरण में गरामौरा (बिलासपुर), परवाणू (मेन) और तियारा बाईपास (सोलन), गोविंदघाट (सिरमौर), कंडवाल (नूरपुर), मैहतपुर (ऊना) और बद्दी (सोलन) में टोल बैरियरों पर फास्टैग शुरू किया जाएगा।
- कैबिनेट बैठक में बिलासपुर जिले की सदर तहसील से आठ पटवार सर्किलों को शामिल करके नम्होल उप तहसील का पुनर्गठन करने का भी निर्णय लिया गया।
डिपार्टमेंट ऑफ न्यूक्लियर मेडिसन खोलने की मंजूरी
- कैबिनेट बैठक में नेरचौक मेडिकल कॉलेज में डिपार्टमेंट ऑफ न्यूक्लियर मेडिसन खोलने व इसके लिए 12 पद भरने की स्वीकृति दी है।
- इसी तरह से कैबिनेट बैठक में बहुतकनीकी संस्थान सुंदरनगर व प्रगतिनगर शिमला में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग में डिप्लोमा कोर्स शुरू करने प इंजीनियरिंग कॉलेज
- नगरोटा बगवां में बीटेक;आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डेटा साइंसद्ध शुरू करने की मंजूरी दी।
- इसके अतिरिक्त 31 एएनएम को आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला आयुष अस्पताल में शिफ्ट करने की मंजूरी दी।
यह भी पढ़ें : सुक्खू कैबिनेट: 713 पदों के भर्ती रिजल्ट को मंजूरी, इन विभागों में नई भर्तियों का फैसला
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहित ये कोर्स होंगे शुरू
- कैबिनेट ने हिमाचल प्रदेश राजकीय दंत महाविद्यालय शिमला के विभिन्न विभागों में सहायक प्रोफेसर के 16 स्वीकृत पदों को एसोसिएट प्रोफेसर में स्तरोन्नत करने को मंजूरी प्रदान की।
- इसी तरह से कैबिनेट ने कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां में राजीव गांधी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक (कृत्रिम बुद्धिमत्ता और डेटा विज्ञान) और बीटेक (कंप्यूटर विज्ञान)
- पाठ्यक्रम शुरू करने के साथ विभिन्न श्रेणियों में आठ पदों को सृजित कर भरने को भी मंजूरी दी।
- कैबिनेट बैठक में शिमला जिले के प्रगतिनगर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में बीटेक (सिविल इंजीनियरिंग) पाठ्यक्रम शुरू करने के साथ विभिन्न श्रेणियों में सात पदों के सृजित कर भरने को भी मंजूरी दी।
- कैबिनेट बैठक में मंडी जिले के सुंदरनगर स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में कंप्यूटर विज्ञान एवं इंजीनियरिंग (कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं मशीन लर्निंग) नामक एक नया डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में 10 मार्च से शुरू होगा बजट सत्र, सीएम सुक्खू 17 को पेश करेंगे तीसरा बजट
इन पोस्ट कोड के निकाले जाएंगे रिजल्ट
- कैबिनेट बैठक में सुक्खू सरकार ने पेंडिंग सात पोस्ट कोड के कुल 713 पदों के रिजल्ट निकालने को मंजूरी प्रदान की है।
- जिसमें पोस्ट कोड 970, 962, 916, 977, 980, 971, 928 पोस्ट कोड शामिल हैं।
- इसमें पोस्ट कोड 928 के तहत 66 स्टेनो टाइपिस्ट व पोस्ट कोड 962 के तहत सचिवालय लिपिक के 82 पदों का भर्ती परिणाम जारी करने की मंजूरी दी गई।
- इसी तरह से पोस्ट कोड 970 में वन विभाग में कनिष्ठ अभियंता के 11 पदों को के रिजल्ट को मंजूरी
- बिजली बोर्ड में पोस्ट कोड 971 के तहत लाइनमैन के 186 पदों के रिजल्ट को मंजूरी
- पोस्ट कोड 980 के तहत ड्राइंग टीचर्ज के 314 पदों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित करने की मंजूरी दी।
- मार्केट सुपरवाइजर पोस्ट कोड 77 की 11 व फायरमैन पोस्ट कोड 916 के तहत 43 पदों का भर्ती परिणाम जारी करने का भी फैसला लिया था।
- कैबिनेट उप समिति ने इन भर्तियों के परिणाम जारी करने की सिफारिश मंत्रिमंडल से की थी।
- कैबिनेट ने अब राज्य चयन आयोग को इन पदों का परिणाम जारी करने की स्वीकृति दी है।
यह भी पढ़ें : शिमला की पब्लिक ने इस 'हिमाचली समय रैना' की निकाल दी रेल, पुलिस को भेजी शिकायत
इन पदों पर भर्ती का लिया फैसला
- कैबिनेट बैठक में कई पदों पर भर्ती का फैसला लिया गया है। सुक्खू सरकार की कैबिनेट बैठक में तहसीलदार ग्रेड-1 के 13 पद सीधी भर्ती को मंजूरी प्रदान की है। यह भर्ती लोकसेवा आयोग के माध्यम से की जाएगी।
- सोलन के लोहारघाट में नई उपतहसील खोलने की स्वीकृति दी।
- सोलन के ममलीग के बशील में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की स्वीकृति दी गई।
- कैबिनेट बैठक में पुलिस चौकी संजौली को थाने का दर्जा देते हुए 14 पदों की स्वीकृति को मंजूरी प्रदान की गई है।
- योजना विभाग में एआरओ के दो पद स्वीकृत कर उन्हें भरने का निर्णय लिया गया है।
- ट्रेजरी विभाग में ट्रेजरी अधिकारी के तीन पद लोक सेवा आयोग से भरने की स्वीकृति दी।
- कांगड़ा जिले के कांगड़ा में आवश्यक पदों के सृजन सहित एक नया जल शक्ति विभाग मंडल खोलने को भी मंजूरी दी गई
- श्रीनयना देवी के जगातखाना में जल शक्ति विभाग मंडल खोलने तथा आवश्यक पदों के सृजन सहित भरने की भी स्वीकृति प्रदान की गई।
- संयुक्त निदेशक के भर्ती एवं पदोन्नति नियम में संशोधन की मंजूरी दी।
यह कार्यालय हुए अपग्रेड और यहां खुलेंगे नए ऑफिस
- कैबिनेट बैठक में पुलिस चौकी संजौली को थाने का दर्जा देते हुए 14 पदों की स्वीकृति को मंजूरी प्रदान की गई है।
- योजना विभाग में एआरओ के दो पद स्वीकृत कर उन्हें भरने का निर्णय लिया गया है।
- कैबिनेट ने फोरेंसिक डिपार्टमेंट में एक पद फोरेंसिक एसिस्टेंट का भरने को स्वीकृति प्रदान की।
- ट्रेजरी विभाग में ट्रेजरी अधिकारी के तीन पद लोक सेवा आयोग से भरने की स्वीकृति दी।
- कांगड़ा में जल शक्ति मंडल खोलने का निर्णय लिया गया है।
- नयनादेवी के जकातखाना में जल शक्ति विभाग का उपमंडल खोलने की मंजूरी प्रदान की गई है।
- संयुक्त निदेशक के भर्ती एवं पदोन्नति नियम में संशोधन की मंजूरी दी।
- कैबिनेट ने प्रदेश के 135 थानों को जनसंख्या, क्षेत्र, अधिक अपराध, यातायात, अंतरराज्यीय सीमाओं और पर्यटकों की आमद के आधार पर छह श्रेणियों में बांटने का भी निर्णय लिया है, जिसमें कैटागिरी के हिसाब से अब जवानों की तैनाती की जाएगी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: किराएदार ने लांघी सीमा- पैसें और जेवर ऐंठे, वीडियो बनाया और पति को...
इन बड़े फैसलों पर भी लगाई मुहर
- कैबिनेट ने मृत बच्चे के जन्म या जन्म के तुरंत बाद बच्चे की मृत्यु की स्थिति में सरकारी महिला कर्मचारी को 60 दिन के विशेष मातृत्व अवकाश प्रदान करने की मंजूरी दी।
- कैबिनेट बैठक में उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाने वाले डॉक्टरों को पूरा वेतन का भी बड़ा फैसला लिया गया है।
- कैबिनेट ने प्रदेश के 135 थानों को जनसंख्या, क्षेत्र, अधिक अपराध, यातायात, अंतरराज्यीय सीमाओं और पर्यटकों की आमद के आधार पर छह श्रेणियों में बांटने का भी निर्णय लिया है, जिसमें कैटागिरी के हिसाब से अब जवानों की तैनाती की जाएगी।
- कैबिनेट बैठक में हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र को की डेट तय हो गई है।
- कैबिनेट ने विधानसभा के बजट सत्र को मंजूरी प्रदान की है। जिसके अनुसार हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र 10 मार्च से शुरू होगा और 28 मार्च तक चलेगा।
- मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 17 मार्च को अपने कार्यकाल का तीसरा बजट पेश करेंगे।
- विधानसभा के बजट सत्र में कुल 15 बैठकें आयोजित की जाएंगी।
- 10 मार्च को राज्यपाल का अभिभाषण होगा। उसके बाद इस पर चर्चा होगी। 13 मार्च को सीएम चर्चा का जवाब देंगे।