#यूटिलिटी

February 15, 2025

हिमाचल में 10 मार्च से शुरू होगा बजट सत्र, सीएम सुक्खू 17 को पेश करेंगे तीसरा बजट

713 पदों पर भर्ती परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने को दी मंजूरी

शेयर करें:

Cabinet Meeting Busget session

शिमला। हिमाचल प्रदेश में आज शनिवार को सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। इस बैठक में कई बड़े निर्णय लिए गए हैं। जिसमें सबसे बड़ा फैसला बजट सत्र को लेकर हुआ है। कैबिनेट बैठक में बजट सत्र के अलावा कई पदों पर भर्ती सहित कई बड़े फैसले लिए गए हैं। कैबिनेट बैठक खत्म होने के बाद उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट बैठक के सभी निर्णयों को लेकर जानकारी दी।

कब से शुरू हो रहा बजट सत्र

कैबिनेट बैठक में हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र को की डेट तय हो गई है। हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र 10 मार्च से शुरू होगा और 28 मार्च तक चलेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 17 मार्च को अपने कार्यकाल का तीसरा बजट पेश करेंगे। विधानसभा के बजट सत्र में कुल 15 बैठकें आयोजित की जाएंगी। 

 

यह भी पढ़ें : शिमला की पब्लिक ने इस 'हिमाचली समय रैना' की निकाल दी रेल, पुलिस को भेजी शिकायत

713 पदों पर भर्ती परीक्षा परिणाम घोषित करने को मंजूरी

इसी तरह से कैबिनेट बैठक लंबे समय से भर्ती परीक्षाओं के परिणाम का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। कैबिनेट बैठक में पेंडिंग सात पोस्ट कोड के कुल 713 पदों के रिजल्ट निकालने को मंजूरी दी है। जिसमें पोस्ट कोड 970, 962, 916, 977, 980, 971, 928 पोस्ट कोड शामिल हैं। कैबिनेट बैठक में पोस्ट कोड 928 के तहत 66 स्टेनो टाइपिस्ट का परिणाम जारी करने व पोस्ट कोड 962 के तहत सचिवालय लिपिक के 82 पदों का भर्ती परिणाम जारी करने की भी मंजूरी दी। इसके साथ ही पोस्ट कोड 980 के तहत ड्राइंग टीचर्ज भर्ती परीक्षा का परिणाम भी घोषित करने की मंजूरी दी है।

 

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू स्वस्थ: आज होगी कैबिनेट बैठक, बजट सत्र की तारीख होगी तय

60 दिन का मातृत्व अवकाश

इसी तरह से कैबिनेट बैठक में सरकारी महिला कर्मचारियों को 60 दिन का विशेष मातृत्व अवकाश देने की मंजूरी प्रदान की गई है। यह अवकाश बच्चे के जन्म या जन्म के साथ मृत्यु होने पर भी मिलेगा। सुक्खू सरकार के इस फैसले से कामकाजी महिलाओं को काफी राहत मिलने वाली है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: किराएदार ने लांघी सीमा- पैसें और जेवर ऐंठे, वीडियो बनाया और पति को...

तहसीलदार के पदों पर होगी भर्ती

कैबिनेट ने पुलिस चौकी संजौली को थाने का दर्जा देते हुए 20 पदों की स्वीकृति दी है। इसके अलावा प्रदेश में 13 तहसीलदार के पदों को भरने की कैबिनेट ने दी मंजूरी है। कैबिनेट ने प्रदेश के 135 थानों को जनसंख्या, क्षेत्र, अधिक अपराध, यातायात, अंतरराज्यीय सीमाओं और पर्यटकों की आमद के आधार पर छह श्रेणियों में बांटने का भी निर्णय लिया है, जिसमें कैटागिरी के हिसाब से अब जवानों की तैनाती की जाएगी।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख