#यूटिलिटी

February 15, 2025

सुक्खू कैबिनेट: 713 पदों के भर्ती रिजल्ट को मंजूरी, इन विभागों में नई भर्तियों का फैसला

सुक्खू सरकार ने एक साथ सात पोस्ट कोड का भर्ती परिणाम जारी करने को दी मंजूरी

शेयर करें:

Himachal Sukhu-cabinet-Meeting

शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार की कैबिनेट बैठक आज शनिवार को शिमला सचिवालय में आयोजित हुई। इस बैठक में कई बड़े निर्णय लिए गए। सबसे बड़ा निर्णय आज उन युवाओं के लिए लिया गया, जो लंबे समय से भर्ती परीक्षाएं देने के बाद अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। सुक्खू सरकार ने आज एक साथ सात पोस्ट कोड के भर्ती परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने को मंजूरी प्रदान की है। इसी तरह से कैबिनेट बैठक में उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाने वाले डॉक्टरों को पूरा वेतन का भी बड़ा फैसला लिया गया है।

713 पदों के रिजल्ट निकालने को मंजूरी

दरअसल आज की कैबिनेट बैठक में सुक्खू सरकार ने पेंडिंग सात पोस्ट कोड के कुल 713 पदों के रिजल्ट निकालने को मंजूरी प्रदान की है। जिसमें पोस्ट कोड 970, 962, 916, 977, 980, 971, 928 पोस्ट कोड शामिल हैं। इसमें पोस्ट कोड 928 के तहत 66 स्टेनो टाइपिस्ट व पोस्ट कोड 962 के तहत सचिवालय लिपिक के 82 पदों का भर्ती परिणाम जारी करने की मंजूरी दी गई। 

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में 10 मार्च से शुरू होगा बजट सत्र, सीएम सुक्खू 17 को पेश करेंगे तीसरा बजट

 

इसी तरह से पोस्ट कोड 970 में वन विभाग में कनिष्ठ अभियंता के 11 पदों, बिजली बोर्ड में पोस्ट कोड 971 के तहत लाइनमैन के 186 पदों, पोस्ट कोड 980 के तहत ड्राइंग टीचर्ज के 314 पदों की भर्ती परीक्षा का परिणाम भी घोषित करने की मंजूरी दी। मार्केट सुपरवाइजर पोस्ट कोड 77 की 11 व फायरमैन पोस्ट कोड 916 के तहत 43 पदों का भर्ती परिणाम जारी करने का भी फैसला लिया था। कैबिनेट उप समिति ने इन भर्तियों के परिणाम जारी करने की सिफारिश मंत्रिमंडल से की थी। कैबिनेट ने अब राज्य चयन आयोग को इन पदों का परिणाम जारी करने की स्वीकृति दी है।

इन पदों पर भर्ती का लिया फैसला

इसी तरह से कैबिनेट बैठक में कई पदों पर भर्ती का फैसला लिया गया है। सुक्खू सरकार की कैबिनेट बैठक में तहसीलदार ग्रेड.1 के 13 पद सीधी भर्ती को मंजूरी प्रदान की है। यह भर्ती लोकसेवा आयोग के माध्यम से की जाएगी। 

 

यह भी पढ़ें : शिमला की पब्लिक ने इस 'हिमाचली समय रैना' की निकाल दी रेल, पुलिस को भेजी शिकायत

यह कार्यालय हुए अपग्रेड और यहां खुलेंगे नए ऑफिस

  • कैबिनेट बैठक में पुलिस चौकी संजौली को थाने का दर्जा देते हुए 14 पदों की स्वीकृति को मंजूरी प्रदान की गई है।
  • योजना विभाग में एआरओ के दो पद स्वीकृत कर उन्हें भरने का निर्णय लिया गया है।
  • कैबिनेट ने फोरेंसिक डिपार्टमेंट में एक पद फोरेंसिक एसिस्टेंट का भरने को स्वीकृति प्रदान की।
  • ट्रेजरी विभाग में ट्रेजरी अधिकारी के तीन पद लोक सेवा आयोग से भरने की स्वीकृति दी। 
  • कांगड़ा में जल शक्ति मंडल खोलने का निर्णय लिया गया है।
  • नयनादेवी के जकातखाना में जल शक्ति विभाग का उपमंडल खोलने की मंजूरी प्रदान की गई है।
  • संयुक्त निदेशक के भर्ती एवं पदोन्नति नियम में संशोधन की मंजूरी दी। 

135 थाने छह श्रेणियों में बंटेंगे

कैबिनेट ने प्रदेश के 135 थानों को जनसंख्या, क्षेत्र, अधिक अपराध, यातायात, अंतरराज्यीय सीमाओं और पर्यटकों की आमद के आधार पर छह श्रेणियों में बांटने का भी निर्णय लिया है, जिसमें कैटागिरी के हिसाब से अब जवानों की तैनाती की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: किराएदार ने लांघी सीमा- पैसें और जेवर ऐंठे, वीडियो बनाया और पति को...

महिलाओं को मातृत्व अवकाश

कैबिनेट बैठक के फैसलों की जानकारी देते हुए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि कैबिनेट बैठक में सरकारी महिला कर्मचारियों को 60 दिन का विशेष मातृत्व अवकाश देने की मंजूरी प्रदान की गई है। यह अवकाश बच्चे के जन्म या जन्म के साथ मृत्यु होने पर भी मिलेगा। सुक्खू सरकार के इस फैसले से कामकाजी महिलाओं को काफी राहत मिलने वाली है।

बजट सत्र में होंगी 15 बैठकें

कैबिनेट बैठक में हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र को की डेट तय हो गई है। कैबिनेट ने विधानसभा के बजट सत्र को मंजूरी प्रदान की है।  जिसके अनुसार हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र 10 मार्च से शुरू होगा और 28 मार्च तक चलेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 17 मार्च को अपने कार्यकाल का तीसरा बजट पेश करेंगे। विधानसभा के बजट सत्र में कुल 15 बैठकें आयोजित की जाएंगी। 10 मार्च को राज्यपाल का अभिभाषण होगा। उसके बाद इस पर चर्चा होगी। 13 मार्च को सीएम चर्चा का जवाब देंगे। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख