#खेल

February 17, 2025

इंटर यूनिवर्सिटी नेशनल खो-खो में हिमाचल का नाम रोशन करेगी मुस्कान

केरल में 22 से 25 फरवरी 2025 तक आयोजित होगा टूर्नामेंट 

शेयर करें:

Muskan Kho Kho Player

नाहन। केरल में इंटर यूनिवर्सिटी नेशनल खो-खो में नाहन की बेटी मुस्कान हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करेगी। मुस्कान नाहन के गोरक्षनाथ राजकीय संस्कृत कॉलेज में शास्त्री फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट है। प्रतियोगिता कालीकट विश्वविद्यालय, केरल में 22 से 25 फरवरी 2025 तक आयोजित की जाएगी।

 

मुस्कान ने इंटर कॉलेज खो-खो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया, जिसके आधार पर उसका चयन हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला की खो-खो टीम के लिए किया गया। इसके बाद विश्वविद्यालय की टीम ने अंतर विश्वविद्यालय नॉर्थ जोन प्रतियोगिता में भाग लिया, जो एल.पी.यू. विश्वविद्यालय, जालंधर में आयोजित हुई थी।

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू आज जाएंगे दिल्ली: नए मंत्री और संगठन को लेकर होगी चर्चा, धुकधुकी बढ़ी

इस प्रतियोगिता में लगभग 50 टीमों ने भाग लिया, जिनमें से चार टीमों ने राष्ट्रीय स्तर की विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। इसमें मुस्कान ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर इंटर यूनिवर्सिटी नेशनल खो-खो महिला वर्ग प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया।

19 को टीम के साथ रवाना होगी

छात्रा मुस्कान के साथ-साथ संस्कृत महाविद्यालय नाहन के शारीरिक शिक्षा विभाग के सहायक प्रोफेसर नरेंद्र सिंह भी 19 फरवरी 2025 को हिमाचल प्रदेश की खो-खो टीम के साथ बतौर टीम मैनेजर चंडीगढ़ से रवाना होंगे। यह उनके लिए भी एक सम्मानजनक अवसर है, जहां वे टीम का मार्गदर्शन करेंगे।

 

यह भी पढें : हिमाचल: छोटे से गांव का बेटा बना कबड्डी स्टार, नेशनल टीम में चयन- भावुक हुए माता-पिता

महाविद्यालय प्रबंधन ने दी शुभकामनाएं

इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संदीप शर्मा और अन्य प्राध्यापकों ने छात्रा मुस्कान के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने हिमाचल प्रदेश की महिला वर्ग की खो-खो टीम को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि यह टीम बेहतरीन प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेगी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: दो हिस्सों में मिली शख्स की देह, पास पड़ा था हेलमेट और चप्पल

विशाल का नेशनल कबड्डी टीम में हुआ चयन

बता दें कि इसी तरह से हमीरपुर जिला के बड़सर उपमंडल के 22 वर्षीय विशाल पटयाल ने भी अपनी खेल प्रतिभा से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। उन्हें ओडिशा में 20 से 23 फरवरी तक आयोजित होने वाले नेशनल कबड्डी टूर्नामेंट के लिए चुना गया है। जिसके बाद क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: रात को कमरे में सोई युवती फिर कभी नहीं उठी, पांच दिन पहले ही दुबई से लौटी थी

कड़ी मेहनत का मिला फल

विशाल पटयाल की कबड्डी टीम में चयन उनकी मेहनत को दर्शाता है। पहले ही ऑल इंडिया यूथ लीग में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और अंडर.20 नेशनल टूर्नामेंट में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। इसके अलावाए विशाल किक बॉक्सिंग और कराटे में भी निपुण हैं। उनकी बहुमुखी खेल प्रतिभा ने उन्हें विभिन्न खेलों में सफल होने का अवसर प्रदान किया है। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख