#राजनीति

December 11, 2025

CM सुक्खू की रैली में नहीं पहुंचे विक्रमादित्य-प्रतिभा : पोस्टर से राजा वीरभद्र का चेहरा भी गायब

पिछले कई वर्षों से वीरभद्र सिंह गुट और सुक्खू गुट काफी चर्चा में रहे हैं

शेयर करें:

Sankalp Rally Poster Virbhadra Singh

शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार के तीन साल पूरे होने पर मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित विशाल रैली जहां सत्ता पक्ष के लिए उपलब्धियों का मंच बनी। वहीं इस आयोजन ने कांग्रेस के अंदर की राजनीतिक नब्ज भी उजागर कर दी। रैली के पोस्टर में पार्टी के बड़े-बड़े नेताओं की फोटो थी, लेकिन राजा वीरभद्र सिंह की एक भी फोटो नहीं थी।

पोस्टर से राजा वीरभद्र का चेहरा भी गायब

बड़े-बड़े पोस्टरों से दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की तस्वीर का गायब होना राजनीतिक हलकों में सवाल खड़े कर रहा है। वहीं, कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह और उनकी माता, पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह की गैरमौजूदगी चर्चा का केंद्र बनी हुई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बड़ा बदलाव : बिजली बोर्ड के कर्मचारी दूसरे विभाग में होंगे, जानिए क्यों

कई बड़े नेताओं की फोटो

रैली स्थल पर लगाए गए विशाल पोस्टरों और कटआउट्स में एक बात ने सबका ध्यान खींचा। छह बार हिमाचल के मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह की तस्वीर कहीं भी दिखाई नहीं दी। एक बड़े बैनर में क्रम इस तरह दिखा सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और CM सुखविंदर सिंह सुक्खू।

 

इसके अलावा मंच के पीछे लगे पोस्टरों में भी महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव अंबेडकर, जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी जैसी राष्ट्रीय हस्तियों की तस्वीरें थीं, साथ ही हिमाचल से CM सुक्खू, कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार और डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को जगह मिली। लेकिन वीरभद्र सिंह का अभाव रैली में शामिल हर व्यक्ति की नजर पकड़ रहा था।

यह भी पढ़ें : मंडी मंच पर मुकेश अग्निहोत्री की दहाड़ : CM से बोले- ऐसे काम नहीं चलेगा, डंडा ताकत से पकड़िए

CM सुक्खू की रैली में नहीं पहुंचे विक्रमादित्य-प्रतिभा

सूत्रों के मुताबिक, कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह इन दिनों अपनी पत्नी और माता प्रतिभा सिंह के साथ लंदन में हैं। वहां 12 दिसंबर को ब्रिटिश संसद परिसर में उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की ओर से ‘यूथ एंड आइकॉन’ अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

क्या है गैरमौजूगदी का कारण?

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के हिमाचल–चंडीगढ़ प्रमुख सुमित सिंगला ने 2 नवंबर को शिमला में मंत्री से मुलाकात कर आधिकारिक निमंत्रण दिया था। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के कारण विक्रमादित्य और प्रतिभा सिंह रैली में उपस्थित नहीं हो पाए। हालांकि, अनुपस्थिति की वजह आधिकारिक है, लेकिन जिस राजनीतिक पृष्ठभूमि में रैली आयोजित हुई, वह इसे सिर्फ “व्यस्तता” का मामला मानकर छोड़ने की इजाजत नहीं देती।

यह भी पढ़ें : जयराम ठाकुर का तंज- CM सुक्खू की रैली से जनता नाखुश, हाईकमान ने भी बनाई दूरी

वीरभद्र गुट की कमजोर होती पकड़?

हिमाचल कांग्रेस में पिछले कई वर्षों से दो प्रमुख धड़े चर्चा में रहे वीरभद्र सिंह गुट और सुक्खू गुट। सुक्खू के मुख्यमंत्री बनने के बाद दोनों समूहों के बीच खींचतान कई बार खुलकर सामने आई।

मुख्य बिंदु:

  • सरकार बनने के तुरंत बाद ही सीएम पद को लेकर दोनों गुटों के बीच तनाव दिखा था।
  • पूरे तीन वर्षों में यह गुटबाजी कम होने के बजाय कई मौकों पर और गहराती नजर आई।
  • प्रतिभा सिंह ने पिछले कार्यकाल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में अपनी छाप छोड़ी, लेकिन पिछले महीने उनकी जगह विनय कुमार की नियुक्ति के बाद समीकरण फिर बदले।

यह भी पढ़ें: महंगाई में राहत बना सुक्खू सरकार का फैसला : नहीं बढ़ेंगे बिजली के रेट, 125 यूनिट मिलेंगे फ्री

अब पार्टी ढांचे में देखा जाए तो

वीरभद्र गुट से सिर्फ विक्रमादित्य सिंह ही सरकार में पद पर हैं, संगठन में भी उनकी ओर से किसी बड़े नेता को भूमिका नहीं मिली। रैली से वीरभद्र सिंह की तस्वीर हटना और उनके घराने का कार्यक्रम से बाहर होना इसी समीकरण की ओर इशारा करता है।

अनुपस्थिति के राजनीतिक अर्थ

विक्रमादित्य–प्रतिभा सिंह की अनुपस्थिति की वजह आधिकारिक तौर पर विदेश दौरा बताई गई है, फिर भी रैली के समय और पोस्टर विवाद को जोड़कर देखा जाए तो कांग्रेस के अंदर चल रही खींचतान एक बार फिर उजागर होती है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : लाइट का स्विच ऑन करते ही फटा गैस सिलेंडर, कमरे में था युवक; अंदर ही फंस गया

राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि-

क्या यह सिर्फ संयोग है?

या कांग्रेस नेतृत्व का संदेश कि पार्टी अब “नए चेहरे और नए दौर” की ओर बढ़ रही है?

इन सवालों के जवाब आने वाले महीनों की राजनीतिक गतिविधियों में छिपे होंगे।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख