#राजनीति
March 1, 2025
होलीलॉज पहुंची रजनी पाटिल, प्रतिभा सिंह- विक्रमादित्य से बंद कमरे में की गुफ्तगू
हिमाचल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद पर भी होनी है नई ताजपोशी
शेयर करें:
शिमला। हिमाचल कांग्रेस मामलों की प्रभारी और सांसद रजनी पाटिल ने शिमला मे दो दिन तक कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने यहां कांग्रेस संगठन के गठन को लेकर पार्टी नेताओं से फीडबैक लिया है। हिमाचल में कांग्रेस नेताओं से मिली फीडबैक के आधार पर रजनी पाटिल की रिपोर्ट पर पार्टी हाईकमान संगठन का गठन करेगी। इस सब के बीच रजनी पाटिल हॉलीलॉज भी पहुंची और यहां प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य सिंह से मंत्रणा की।
बता दें कि आज शनिवार को रजनी पाटिल ने जाखू मंदिर में पूजा अर्चना की। यहां से वह सीधे हिमाचल कांग्रेस का अब तक केंद्र बिंदू रहा होली लॉज पहुंची। होलीलॉज स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह का निवास स्थान है। रजनी पाटिल ने आज शनिवार को होलीलॉज पहुंच कर यहां हिमाचल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि रजनी पाटिल ने प्रतिभा सिंह के घर नाश्ता भी किया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड- अब इन महीनों में पड़ेगी प्रचंड गर्मी, हीटवेव छुड़ाएगी पसीने
बताया जा रहा है कि तीनों ही नेताओं ने बंद कमरे में करीब एक घंटा गुफ्तगू की, या यूं कहें कि तीन कांग्रेस के दिग्गजों के बीच बंद कमरे में मंथन हुआ है। इसके बाद रजनी पाटिल बैठक के लिए कांग्रेस कार्यालय पहुंची और यहां पर उन्होंने विधायकों, पूर्व विधायकों, उम्मीदवारों और संगठन के लोगों से बातचीत की।
यह भी पढ़ें : उत्तराखंड में बर्फ का पहाड़ टूटने से हिमाचल के 7 मजदूर फंसे, नाम आए सामने
बता दें कि हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का कार्यकाल अप्रैल माह में समाप्त हो रहा है। ऐसे में कांग्रेस को जल्द ही नया प्रदेश अध्यक्ष भी मिलने वाला है। जिसका फैसला दिल्ली हाईकमान को करना है। लेकिन माना जा रहा है कि रजनी पाटिल पार्टी हाईकमान को जो रिपोर्ट सौंपेंगी, उसी के आधार पर पार्टी हाईकमान प्रदेश अध्यक्ष पद पर भी फैसला ले सकता है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में ट्रांसफर के लिए तैयार रहें अधिकारी- CM ने जारी किए हैं आदेश
राजनीतिक सूत्रों की मानें तो हिमाचल में होलीलॉज के समर्थक चाहते हैं कि प्रतिभा सिंह को एक बार फिर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान सौंपे, लेकिन एक दूसरा धड़ा भी है जो कांग्रेस को नया प्रदेश अध्यक्ष दिए जाने की पैरवी कर रहा है। अब देखना यह है कि हिमाचल में आने वाले दिनों में कांग्रेस संगठन और सरकार में किस तरह का फेरबदल होता है।
यह भी पढ़ें : सीएम सुक्खू कल जा रहे दिल्ली, प्रभारी के सामने नेताओं की नाराजगी तो वजह नही; जानें
हिमाचल कांग्रेस मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल कल वापस दिल्ली लौटेंगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी कल ही दिल्ली जा रहे हैं। ऐसे में सीएम सुक्खू के दिल्ली जाने से कई तरह की चर्चाओं को हवा मिल रही है।