#राजनीति

May 27, 2025

हिमाचल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के लिए इस दिन होगा मंथन, रजनी पाटिल ने बुलाई बड़ी बैठक

रजनी पाटिल करेगी वन टू वन नेताओं से चर्चा

शेयर करें:

Rajni patil

शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस इस समय गहरे संगठनात्मक संकट से गुजर रही है। पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष की ताजपोशी होनी है। इसके अलावा राज्य, जिला एवं ब्लॉक स्तर की कार्यकारिणियां भी पिछले सात माह से भंग है। लंबे समय से संगठन का गठन नहीं हो पा रहा है। जिसका मुख्य कारण प्रदेश कांग्रेस के भीतर चल रही गुटबाजी को माना जा रहा है, जिसने नेतृत्व तय करने की प्रक्रिया को पूरी तरह से जकड़ लिया है।

31 मई को बुलाई अहम बैठक

इस सब के बीच अब पार्टी प्रभारी रजनी पाटिल ने 31 मई को शिमला में एक अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के अलावा संगठन के गठन को लेकर मंथन होगा। इस बैठक में कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं और फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन प्रमुख को बुलाया गया है। पार्टी प्रभारी रजनी पाटिल बड़े नेताओं से वन टू वन बात करेंगी और प्रदेश अध्यक्ष पद पर सहमति बनाने का प्रयास करेंगी।

 

यह भी पढ़ें: सुक्खू सरकार का यू.टर्नए अब चूड़धार यात्रा करने पर नहीं देना होगा शुल्कय स्थगित किया निर्णय

अंदरूनी खेमेबाजी बनी बाधा

पार्टी सूत्रों के अनुसार, प्रदेश कांग्रेस दो बड़े गुटों में बंटी हुई है। जिसमें एक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू समर्थक हैं, तो दूसरा राजा साहब का होलीलॉज गुट है। सीएम सुक्खू अपने किसी चहेते तो प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाना चाहते हैं। जबकि दूसरा गुट प्रतिभा सिंह को ही दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनाने के पक्ष में हैं। दोनों खेमों की आपसी रस्साकशी के कारण अध्यक्ष पद के लिए किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन पा रही है। यही वजह है कि संगठन की कमान अभी तक नए हाथों में नहीं सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : पहले छिन गई टांग, फिर आपदा में गिर गया मकान- परिवार के पास नहीं रोटी तक के पैसे

बता दें कि रजनी पाटिल की बैठक से पहले प्रदेश कांग्रेस से सह प्रभारी शिमला जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से चर्चा कर रहे हैं। यह लोग 22 मई से शिमला जिला के अलग अलग क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। जिसमें नए संगठन से लेकर कांग्रेस की जय हिंद सभा को लेकर चर्चा की जा रही है।

इनमें से किसी एक को मिलेगा प्रदेश अध्यक्ष पद

हिमाचल में प्रतिभा सिंह का कार्यकाल खत्म हो चुका है। ऐसे में नए प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए कई मंत्रियों विधायकों के नाम पर चर्चा चल रही है। जिसमें मुकेश अग्निहोत्री के अलावा अनिरुद्ध सिंह, कुलदीप राठौर, संजय अवस्थी, सुरेश कुमार, विनोद सुल्तानपुरी का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है। हालांकि अंतिम फैसला पार्टी हाइकमान लेगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : कांग्रेस MLA रामकुमार चौधरी पर अवैध खनन के आरोप! पत्नी के 3 टिप्पर और पोकलेन जब्त

पार्टी पर असर और मंत्री भी नाखुश

प्रदेश सरकार के कई मंत्री तक सार्वजनिक रूप से संगठन के नकारेपन पर सवाल उठा चुके हैं। उनका कहना है कि संगठन की अनुपस्थिति के चलते सरकार की नीतियों और योजनाओं का जमीनी प्रचार.प्रसार कमजोर हुआ है। वहीं इसका असर आने वाले पंचायती चुनाव में भी देखने को मिलेगा। उनका कहना है कि अध्यक्ष पद के चयन में हो रही देरी न केवल पार्टी कार्यकर्ताओं के मनोबल को गिरा रही है, बल्कि भाजपा को भी राजनीतिक रूप से बढ़त दे रही है।

 

यह भी पढ़ें : HPBOSE: 12वीं के परीक्षा परिणाम में हुई गड़बड़ी की होगी जांच, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश

रजनी पाटिल करेगी बैठक में वन टू वन चर्चा

रजनी पाटिल इस बैठक में वन.टू.वन चर्चा के माध्यम से आपसी सहमति बनाने की कोशिश करेंगी। वहीं प्रदेश सह प्रभारी विदित चौधरी पहले से विधानसभा क्षेत्रों में जाकर फीडबैक ले रहे हैं। माना जा रहा है कि अगर इस बैठक में सहमति बन गई, तो जल्द ही नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा हो सकती है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख