#राजनीति
December 6, 2025
मंडी पहुंचे मंत्री जगत नेगी: बोले- मैं जयराम को आइना दिखाता हूं, वे तिलमिला जाते हैं..
मंडी में कांग्रेस के तीन साल के कार्यक्रम का निरीक्षण करने पहुंचे जगत नेगी
शेयर करें:

मंडी। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र से शुरू हुई कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बीच की शब्दों की जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। मंत्री और नेता प्रतिपक्ष के बीच सदन से शुरू हुई यह नोकझोक अब सदन के बाहर भी जारी है। कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने एक बार फिर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर तंज कसा है। इस बार जगत नेगी जयराम ठाकुर के गढ़ मंडी में गरजे हैं।
मंत्री जगत सिंह नेगी आज शनिवार को मंडी के पड्डल मैदान में कांग्रेस सरकार के तीन साल के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे। यहां पर नेगी ने एक बार फिर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर तीखा हमला बोला। नेगी ने कहा कि वह जयराम ठाकुर को केवल आइना दिखाते हैं, लेकिन जयराम ठाकुर उसमें पता नहीं क्या देख लेते हैं, कि बुरी तरह से तिलमिला जाते हैं। अब आइने में नेता प्रतिपक्ष को क्या दिखता है, यह तो वह ही बता सकते हैं। मंत्री जगत सिंह नेगी के इस बयान के बाद अब एक फिर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच विवाद गहरा सकता है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में चिट्टा तस्करी का भंडाफोड़: 3 हुए अरेस्ट, एक बैंक अधिकारी भी शामिल
बता दें कि शीतकालीन सत्र के दौरान भी सदन में मंत्री जगत सिंह नेगी और जयराम ठाकुर के बीच तीखी नोकझोक हुई थी। जिसके चलते मंत्री ने जगत सिंह नेगी ने जयराम ठाकुर के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा था। जिसके अगले ही दिन भाजपा के भी तीन विधायकों ने मंत्री जगत सिंह नेगी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया था।
यह भी पढ़ें : परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़- बहन के अंतिम संस्कार से लौट रहे भाई ने त्यागे प्राण
मंत्री जगत सिंह नेगी आज मंडी के पड्डल मैदान में पहुंचे हुए थे। यहां पर उन्होंने जहां कांग्रेस के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया, वहीं भाजपा पर भी तीख हमला बोला। कांग्रेस के कार्यक्रम पर भाजपा द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर नेगी ने कहा कि यह कार्यक्रम सरकार का है। भाजपा क्या कह रही है, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। हमे जनता के लिए काम करना है, ना कि भाजपा के कहने पर काम करने हैं।
यह भी पढ़ें : बेटी को जन्म दिया और दुनिया छोड़ गईं 33 साल की शगुन - अस्पताल में हंगामा
मंत्री ने धर्मपुर विधायक चंद्रशेखर और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पड्डल मैदान पहुंचकर 11 दिसंबर को होने वाली जन संकल्प रैली की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बैठने की व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और मंच निर्माण सहित विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत समीक्षा की।
नेगी ने बताया कि जन संकल्प रैली को प्रदेश स्तर का बड़ा आयोजन बनाया जा रहा है। लोगों के आवागमन, भोजन, पेयजल और चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में नशा बना आफत- 72 साल का बुजुर्ग भी कर रहा था तस्करी, पुलिस ने धरे 3 आरोपी
उन्होंने प्रदेश भर के लोगों से रैली में बड़ी संख्या में शामिल होने का आग्रह करते हुए कहा कि यह रैली सरकार की नीतियों, उपलब्धियों और जनता से सीधा संवाद करने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगी।