राजनीति

#राजनीति

October 5, 2025

जयराम का आरोप: केंद्र से मिला पैसा खर्च नहीं कर पाई सुक्खू सरकार; कौन है इसका जिम्मेदार

केंद्र से मिली करोड़ों की सहायता का जनता को नहीं मिला लाभ

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Jai ram thakur sukhu govt

मंडी। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने एक बार फिर सुक्खू सरकार पर तीखा प्रहार किया है। मंडी में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार केंद्र से मिलने वाली धनराशि को खर्च करने में नाकाम रही है, जिसके चलते प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हैं। ठाकुर ने कहा कि यह सरकार जनता की भलाई से ज्यादा केंद्र सरकार पर आरोप लगाने में व्यस्त है।

केंद्र से मिली राशि को खर्च नहीं कर पा रही सरकार

ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार बार-बार यह रोना रोती रहती है कि केंद्र मदद नहीं दे रहा, जबकि हकीकत इसके विपरीत है। केंद्र सरकार ने हिमाचल के विकास के लिए करोड़ों रुपये की सहायता दी, लेकिन मौजूदा सरकार उस धनराशि को सही समय पर उपयोग तक नहीं कर पा रही। जिसके चलते यह पैसा वापस भेजा जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: 35 वर्षीय युवक शराब के नशे में दे रहा था गा*लियां, शख्स ने सांसें ही छीन लीं; किया गिरफ्तार

मातृ शिशु सुरक्षा योजना के लिए 123 करोड़ की सहायता

पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कि जब केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हिमाचल दौरे पर आए थे, तो उन्होंने मातृ शिशु सुरक्षा योजना के लिए 123 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की थी। उन्होंने कहा कि नड्डा ने स्वयं मुख्यमंत्री से अनुरोध किया था कि यह धनराशि राज्य की माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य सुधार में लगाई जाए, लेकिन सरकार की धीमी कार्यप्रणाली के कारण इसका लाभ जनता तक नहीं पहुंच पाया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : बिना घर से निकले 'मैडम जी' की स्कूल रजिस्टर में लगी हाजिरी, हुई सस्पेंड

आधा बजट भी नहीं खर्च पाई सुक्खू सरकार

जयराम ठाकुर ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं हेतु 954 करोड़ रुपये दिए थे, मगर सुक्खू सरकार इस राशि का आधा हिस्सा भी खर्च नहीं कर पाई। उन्होंने आगे बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए केंद्र ने हिमाचल को 1050 करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति दी है, लेकिन मौजूदा स्थिति को देखते हुए इस बार भी राशि खर्च होने की संभावना कम है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी, 6 जिलों में तेज आंधी-तूफान के साथ होगी ओलावृष्टि

विकास योजनाएं फाइलों में दफन

भाजपा नेता ने सवाल उठाया कि जब देश का स्वास्थ्य मंत्री स्वयं प्रदेश में आकर कह रहा है कि केंद्र द्वारा भेजे गए पैसे को जनता के हित में लगाइए, तो फिर सरकार क्यों असफल हो रही है। उन्होंने कहा कि यह केवल स्वास्थ्य विभाग की समस्या नहीं है, बल्कि राज्य के लगभग हर विभाग की स्थिति यही है। योजनाएं ठप और फाइलें दफ्तरों में धूल खा रही हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: SDM ने पलटा मामला, नीचता का आरोप लगाने वाली महिला पर ही दर्ज करवा दिया केस

विकास पर नहीं, राजनीति पर ध्यान

ठाकुर ने आरोप लगाया कि सुक्खू सरकार का ध्यान विकास की बजाय राजनीतिक बयानबाजी पर है। सरकार को केंद्र और भाजपा पर निशाना साधने के बजाय जनता की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार का यह रवैया न केवल विकास कार्यों को बाधित कर रहा है, बल्कि प्रदेश की साख को भी नुकसान पहुंचा रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के विकास के लिए केंद्र सरकार हर संभव मदद दे रही है, लेकिन प्रदेश सरकार की निष्क्रियता के कारण जनता तक उसका लाभ नहीं पहुंच रहा।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख