#राजनीति
June 28, 2025
मिसेज CM के लिए छोड़ी थी देहरा की सीट, सरकार ने बना दिया शिक्षा बोर्ड का चेयरमैन
डॉ राजेश शर्मा को देहरा सीट छोड़ने का मिला इनाम
शेयर करें:
शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने कांगड़ा जिला के वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ राजेश शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। डॉ राजेश शर्मा को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आज शनिवार को शिक्षा विभाग ने इसको लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी है। डॉ राजेश शर्मा की इस नियुक्ति से प्रदेश की राजनीति में एक नई हलचल पैदा हो गई है।
बता दें कि डॉ राजेश शर्मा 2022 के विधानसभा चुनाव में देहरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी थे। हालांकि तब उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन उसके बाद देहरा में हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने उनका टिकट काट कर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर को देहरा का टिकट दिया था। यह निर्णय उनके लिए एक बड़ा व्यक्तिगत और राजनीतिक झटका था। टिकट कटने के बाद डॉ राजेश शर्मा ने खूब बवाल भी किया था और सीएम सुक्खू पर गंभीर आरोप लगाए थे।
यह भी पढ़ें : परिजनों को घर की रेलिंग से ल*ट*का मिला जवान बेटा, कोर्ट में चल रहा था तलाक का केस
सीएम सुक्खू की पत्नी को टिकट देने पर डॉ राजेश शर्मा देहरा की जनता के बीच जाकर खूब रोए थे। डॉ राजेश के आंसू भी सार्वजनिक मंचों पर भी देखे गए थे। उस दौरान उन्हांेने सीएम पर पर उन्हें किडनैप करने तक के आरोप लगा दिए थे। डॉ राजेश शर्मा ने तो यहां तक कह दिया था कि अगर मुझे या मेरे परिवार को कुछ होता है तो उसके जिम्मेदार सीएम सुक्खू होंगे।
हालांकि बाद में जब सीएम सुक्खू देहरा में पत्नी कमलेश के नामांकन के लिए आए थे, तब डॉ राजेश शर्मा एक बार फिर उनके साथ दिखे थे। उस दौरान उन्होंने बयान दिया था कि सीएम सुक्खू की पत्नी कमलेश उनकी बहन है। ऐसे में अब यह माना जा रहा है कि डॉ राजेश शर्मा को सीएम सुक्खू ने देहरा सीट छोड़ने के रूप में पुरस्कार के रूप में शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष पद पर दिया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: सड़क पर खड़ी की स्कूटी, फिर युवक ने पुल से उफनती नदी में लगा दी छलांग
हिमाचल कांग्रेस के इस फैसले को एक राजनीति दावं के रूप में भी देखा जा रहा है। हिमाचल की राजनीति में कांगड़ा जिला सबसे बड़ा और प्रभावशाली माना जाता है। यहां की 15 विधानसभा सीटें सत्ता की राह तय करती हैं। यही वजह है कि कांग्रेस सरकार की यह नियुक्ति केवल एक संगठनात्मक बदलाव नहीं, बल्कि कांगड़ा को राजनीतिक महत्व देने की दिशा में उठाया गया अहम कदम मानी जा रही है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल कैबिनेट: इन मल्टी टास्क वर्करों का बढ़ा मानदेय, नए पुलिस जिला में 101 पदों पर भर्ती
कांग्रेस संगठन में एक कर्मठ और समर्पित नेता की पहचान रखने वाले डॉण् शर्मा फिलहाल हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में कई पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके है। वह कमेटी के कोषाध्यक्ष के अलावा प्रदेश प्रवक्ता और प्रोफेशनल कांग्रेस के हिमाचल चैप्टर के चेयरमैन जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी कार्य कर चुके हैं। वह पार्टी की नीतियों के प्रचार.प्रसार और सांगठनिक मजबूती में वर्षों से सक्रिय भूमिका निभाते आए हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल BJP को जल्द मिलेगा नया अध्यक्ष: बिंदल, सिकंदर या कोई युवा चेहरा, जानें कौन बनेगा सरदार?
स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष का पद बीते ढाई वर्षों से खाली था और इसका अतिरिक्त कार्यभार अब तक कांगड़ा के उपायुक्त हेमराज बैरवा संभाल रहे थे। ऐसे में डॉण् शर्मा की नियुक्ति से न सिर्फ संगठनात्मक ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि कार्यकर्ताओं के मनोबल को भी बल मिलेगा।