#राजनीति

June 28, 2025

हिमाचल BJP को जल्द मिलेगा नया अध्यक्ष: बिंदल, सिकंदर या कोई युवा चेहरा, जानें कौन बनेगा सरदार?

राज्यसभा सांसद से लेकर युवा विधायकों तक कई नाम रेस में,

शेयर करें:

bjp president himachal

शिमला। हिमाचल प्रदेश बीजेपी में संगठनात्मक गतिविधियों को नई रफ्तार देने के लिए अब प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की उलटी गिनती शुरू हो गई है। पार्टी सूत्रों की मानें तो एक सप्ताह के भीतर भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया जा सकता है। हाईकमान ने इसको लेकर दिल्ली में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की हलचल तेज कर दी है और संभावित चेहरों की अंतिम स्क्रीनिंग चल रही है।

 

राजीव बिंदल दोबारा या नए चेहरे पर दांव?


वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल का कार्यकाल पूरा हो चुका है, लेकिन उन्हें दोबारा मौका दिए जाने की चर्चा भी ज़ोरों पर है। वहीं उनके साथ रेस में कांगड़ा-चंबा से लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, राज्यसभा सांसद प्रो. सिकंदर कुमार, बिलासपुर के विधायक त्रिलोक जमवाल और सुंदरनगर के विधायक राकेश जमवाल के नाम प्रमुखता से लिए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : घर से काम पर निकला शख्स हुआ लापता, तलाश में भटक रही पत्नी- 3 दिन से नहीं चल रहा कुछ पता

सिकंदर कुमार का नाम क्यों चर्चा में है?


प्रो. सिकंदर कुमार हमीरपुर से संबंध रखते हैं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) में गहरी पैठ रखते हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू के गृह जिले को राजनीतिक रूप से घेरने के लिए भाजपा हाईकमान उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बना सकता है। वहीं डॉ. राजीव भारद्वाज ब्राह्मण चेहरा हैं और संगठन में वर्षों से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

 

युवा चेहरों की एंट्री भी संभव


त्रिलोक जमवाल (बिलासपुर) और राकेश जमवाल (मंडी) को युवा और संगठन से जुड़े हुए चेहरे माना जा रहा है। इस बार भाजपा नई ऊर्जा और जमीनी पकड़ के लिए किसी युवा विधायक को अध्यक्ष बना सकती है।

यह भी पढ़ें : धर्मशाला में 31 जुलाई के बाद सड़कों पर नहीं दिखेंगे बेसहारा पशु, जानिए पूरी खबर

महिला चेहरा भी रेस में


इस बीच राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी का नाम भी संभावित उम्मीदवारों में शामिल है। संगठन में महिला भागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में यह एक बड़ा कदम हो सकता है।

 

जिलों में अटकी कार्यकारिणी


पार्टी के भीतर संगठनात्मक ढांचे को पूरा करने की प्रक्रिया अधूरी है। 17 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद भी वे अपनी कार्यकारिणी गठित नहीं कर पाए हैं क्योंकि प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा लंबित है। इससे पार्टी के जमीनी स्तर के कार्यक्रमों और कार्यकर्ताओं की सक्रियता प्रभावित हो रही है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में आसमानी आफत : 5 दिन तक लगातार होगी तेज बारिश, यलो अलर्ट पर कई जिले

पहलगाम हादसे से रुकी थी प्रक्रिया


बीते कुछ महीनों से भाजपा ने अध्यक्ष चयन की प्रक्रिया को पहलगाम त्रासदी के बाद स्थगित कर दिया था। अब जब राष्ट्रीय नेतृत्व का ध्यान फिर से संगठन निर्माण की ओर है, तो हिमाचल जैसे प्रमुख राज्य में नेतृत्व की नई घोषणा होना तय माना जा रहा है।

 

नज़रें नड्डा पर टिकीं


बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा स्वयं हिमाचल से हैं। ऐसे में वह किस नेता को प्रदेश संगठन की बागडोर सौंपते हैं, इस पर पूरे प्रदेश की निगाहें टिकी हैं। अध्यक्ष पद पर ताजपोशी से ही तय होगा कि पार्टी किस रणनीति के तहत पंचायत, जिला परिषद और निकाय चुनावों में उतरने जा रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख