राजनीति

#राजनीति

October 18, 2025

CM सुक्खू और कुलदीप पठानिया ने बंद कमरे में की चर्चा, प्रदेश अध्यक्ष-मंत्रिमंडल विस्तार पर गरमाई सियासत

विधानसभा अध्यक्ष की सीएम सुक्खू से मुलाकात ने बढ़ाई राजनीतिक सरगर्मियां

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

CM Sukhu kuldeep pathania

शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में संगठनात्मक फेरबदल को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज शनिवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की है। दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बंद कमरे में चर्चा हुई। इस बैठक के बाद कांग्रेस अब प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर अंतिम निर्णय की ओर बढ़ रही है। सूत्रों के अनुसार दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात लगभग एक घंटे से अधिक चली और इसमें पार्टी संगठन व संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

संगठन में बदलाव की आहट

प्रदेश कांग्रेस में पिछले लंबे समय से संगठनात्मक अस्थिरता बनी हुई है। प्रतिभा सिंह का कार्यकाल समाप्त हो चुका है और पार्टी की कार्यकारिणी नवंबर 2024 से भंग पड़ी है। ऐसे में अब जब पंचायत चुनाव नजदीक हैं, पार्टी हाईकमान द्वारा नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। विश्वसनीय सूत्रों की मानें तो कांग्रेस आलाकमान की ओर से ठियोग विधायक कुलदीप राठौर के नाम पर लगभग सहमति बन चुकी है और अब सिर्फ औपचारिक ऐलान बाकी है।

 

यह भी पढ़ें : दिल्ली से लौट आए CM सुक्खू, दिवाली के बाद प्रदेश कांग्रेस में बड़ा बदलाव तय- जानें

 

राठौर इससे पहले भी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभा चुके हैं और पार्टी के पुराने वफादार नेताओं में उनकी गिनती होती है। माना जा रहा है कि हाईकमान की हरी झंडी मिलने के बाद अक्टूबर के अंत या नवंबर के पहले सप्ताह में अध्यक्ष पद की घोषणा कर दी जाएगी।

रोहित ठाकुर भी दौड़ में

हालांकि संगठन में बदलाव की यह प्रक्रिया यहीं खत्म नहीं होगी। मौजूदा शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर भी प्रदेश अध्यक्ष पद के दावेदार माने जा रहे हैं। अगर उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी जाती है तो उन्हें मंत्री पद छोड़ना पड़ेगा। ऐसे में मंत्रिमंडल में दो पद रिक्त हो सकते हैं, एक पहले से खाली है और दूसरा ठाकुर के इस्तीफे के बाद। यह स्थिति मुख्यमंत्री को आगामी सप्ताहों में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार का अवसर भी दे सकती है, जिसमें नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: कार सवार के पास मिली नशे की बड़ी खेप, हरियाणा से सप्लाई लेकर आया था आरोपी

सत्ता और संगठन में संतुलन बनाने की कवायद

हिमाचल कांग्रेस दिसंबर 2025 में अपने कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे करने जा रही है। ऐसे में पार्टी अगले दो वर्षों के लिए सत्ता और संगठन के बीच तालमेल को और सुदृढ़ करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री सुक्खू पहले ही संकेत दे चुके हैं कि अध्यक्ष पद पर जल्द फैसला लिया जाएगा और सोशल मीडिया की अटकलों से दूर रहकर केवल पार्टी के आधिकारिक फैसले का इंतजार करना चाहिए।

 

यह भी पढ़ें: मंत्री विक्रमादित्य की इमोशनल अपील, बोले- अब मुझे राजा या टिक्का न कहें, समय बदल चुका है

दिल्ली दौरे और सियासी समीकरण

हाल ही में सीएम सुक्खू, रोहित ठाकुर और कुलदीप राठौर तीनों दिल्ली से लौटे हैं। माना जा रहा है कि इस दौरे के दौरान आलाकमान से संगठन को लेकर अंतिम चर्चा की गई। अब जब विधानसभा अध्यक्ष भी विदेश यात्रा से लौटकर सक्रिय भूमिका में आ गए हैं, तो संकेत साफ हैं कि कांग्रेस प्रदेश में बड़ा संगठनात्मक बदलाव करने जा रही है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल का जवान जम्मू में हुआ शहीद, रिटायरमेंट को बचे थे कुछ माह; 9 साल का है बेटा

अध्यक्ष पद की तस्वीर जल्द होगी साफ

प्रदेश कांग्रेस में लंबे समय से जारी प्रदेश अध्यक्ष पद की खींचतान अब समाप्ति की ओर है। यदि सब कुछ तय योजना के मुताबिक चला तो दिवाली के बाद हिमाचल कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल जाएगा और मंत्रिमंडल में भी नए चेहरे नजर आ सकते हैं। अब सभी की निगाहें पार्टी हाईकमान और मुख्यमंत्री सुक्खू के अगले कदम पर टिकी हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख