#राजनीति

October 7, 2025

दिल्ली से लौटे सीएम सुक्खू ने बताया-कब बनेगा नया प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, शिमला क्षेत्र के नेता को मिलेगी जिम्मेदारी!

दिल्ली में हाईकमान ने सीएम सुक्खू से प्रदेश अध्यक्ष को लेकर ली राय

शेयर करें:

CM Sukhu shimla

शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में लंबे समय से लंबित संगठनात्मक फेरबदल अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। दिल्ली से लौटे सीएम सुक्खू ने संकेत दिए हैं कि स्व वीरभद्र की प्रतिमा अनावरण समारोह के बाद यानी इसी माह के अंत तक हिमाचल कांग्रेस को नया प्रदेश अध्यक्ष मिलेगा। यह बात सीएम सुक्खू ने आज मंगलवार को मीडिया के एक सवाल पर कहा है।

इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष शिमला संसदीय क्षेत्र से बनने की पूरी संभावना जताई जा रही है।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू ने बुलाया... भूखे ही तड़पाया, नारे लगाने वाली छात्राओं पर FIR दर्ज, बीजेपी ने उठाए सवाल

 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सोमवार देर शाम दिल्ली से लौट आए हैं, जहां उन्होंने पार्टी हाईकमान से नए अध्यक्ष की नियुक्ति पर महत्वपूर्ण चर्चा की।  सूत्रों के अनुसार सुक्खू ने दिल्ली में कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल से मुलाकात कर कई नामों पर राय साझा की। बताया जा रहा है कि पार्टी ने क्षेत्रीय और जातीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए अध्यक्ष पद के लिए संभावित नामों की सूची पर मंथन लगभग पूरा कर लिया है।

शिमला क्षेत्र से किसे मिलेगी जिम्मेदारी

जानकारी के अनुसार शिमला संसदीय क्षेत्र से शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की दावेदारी सबसे मजबूत मानी जा रही है। वह प्रदेश के सबसे बड़े राजपूत समुदाय से हैं और संगठनात्मक अनुभव रखते हैं। सूत्र बताते हैं कि ठाकुर इस जिम्मेदारी को संभालने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार का नाम भी जोर पकड़ रहा है।

 

यह भी पढ़ें : अब उसी लड़की से शादी करेंगे ऊना के SDM : 25 हजार की मुचलके पर मिली जमानत

 

विनय कुमार अनुसूचित जाति वर्ग से हैं और पार्टी नेतृत्व उन्हें सामाजिक संतुलन के दृष्टिकोण से एक बेहतर विकल्प मान रहा है। वे हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भी मुलाकात कर चुके हैं। एक अन्य नाम पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर का भी चर्चा में है, जो वर्तमान में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। वहीं अर्की से संजय अवस्थी और कसौली से विनोद सुल्तानपुरी भी इस दौड़ में हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : हंसता-खेलता परिवार उजड़ा, छुट्टी पर घर आ रहे फौजी को रास्ते में मिली मौ*त

स्व वीरभद्र की प्रतिमा अनावरण के बाद होगा ऐलान

मुख्यमंत्री सुक्खू ने शिमला में मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस संगठन के विस्तार की प्रक्रिया इस महीने के अंत तक पूरी हो सकती है। उन्होंने कहा कि  13 अक्टूबर को शिमला में पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण होना है। यह कार्यक्रम समाप्त होने के बाद संगठन का गठन किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार पार्टी हाईकमान चाहता है कि प्रतिमा अनावरण के बाद नए प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकारिणी की घोषणा एक साथ की जाए, ताकि संगठन को नई दिशा मिल सके।

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस ने आठ युवकों को धरा, चरस की खेप लेकर घूम रहे थे- 19 साल के हैं दो तस्कर

गुटबाजी से थमी संगठनात्मक गतिविधियां

हिमाचल कांग्रेस पिछले 11 महीनों से बिना कार्यकारी संगठन के चल रही है। वर्तमान में केवल प्रतिभा सिंह प्रदेश अध्यक्ष के पद पर हैं, लेकिन उन्हें हटाने की चर्चाएं पिछले कई महीनों से जारी हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में आपसी गुटबाजी के कारण किसी एक नाम पर सर्वसम्मति नहीं बन पा रही है। यही वजह है कि प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पिछले महीनों से गतिविधियां लगभग ठप पड़ी हैं। मंत्री चंद्र कुमार जहां संगठन को पैरालाइज्ड बता चुके हैं, वहीं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विप्लव ठाकुर ने इसे डेडवुड तक कह दिया था। बावजूद इसके हाईकमान अब तक किसी ठोस निर्णय तक नहीं पहुंच पाया था।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख