#राजनीति
December 4, 2025
भाजपा रैली पर बोले सीएम सुक्खू, BJP नेताओं ने खुद को ही बता दिया "भ्रष्टाचारी" - जानें कैसे
बीजेपी नेताओं ने अपनी फोटो के नीचे भ्रष्टाचार लिख कर दिया साफ
शेयर करें:

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान गुरुवार का दिन पूरी तरह से आरोप.प्रत्यारोप की राजनीति में रंगा दिखा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा की धर्मशाला रैली को लेकर न केवल विपक्ष पर निशाना साधा, बल्कि पार्टी के भीतर की गुटबाज़ी और रैली के प्रचार पोस्टरों पर भी तीखा तंज कसा। सीएम सुक्खू ने कहा कि भाजपा के नेता रैली में कांग्रेस सरकार का विरोध करते करते खुद को ही भ्रष्टाचारी बताते रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी ही तस्वीरों के साथ भ्रष्टाचार लिखवाकर यह साफ कर रही है कि असल में भ्रष्टाचार के प्रतीक कौन हैं।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि भाजपा अपनी रैली के पोस्टरों से खुद ही अपना राजनीतिक चरित्र उजागर कर रही है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा ने रैली के पोस्टर पर तीन नेताओं जयराम ठाकुर, अनुराग ठाकुर और राजीव बिंदल की तस्वीरें लगाकर उसके नीचे भ्रष्टाचार लिख दिया। इससे साफ हो गया कि भाजपा ने खुद ही बता दिया कि भ्रष्टाचार किसका चेहरा है।
यह भी पढ़ें : कांगड़ा-शिमला बराबर कर रहे CM सुक्खू: 2 और दफ्तर लोअर हिमाचल में शिफ्ट हुए
सीएम ने दावा किया कि भाजपा आज पांच गुटों में बंटी है और अंदरूनी कलह से जूझ रही है। यही कारण है कि विपक्ष मुद्दों की राजनीति करने के बजाय केवल पोस्टरबाज़ी और झूठे आरोपों के सहारे सरकार पर दबाव बनाने में लगा है।
सीएम ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष लगातार झूठे आरोप लगाकर सरकार की विकास योजनाओं को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है, जबकि तथ्य यह हैं कि प्रदेश में अनाथ बच्चों के लिए मुख्यमंत्री सुख.आश्रय योजना, विधवा महिलाओं के लिए सहायता कार्यक्रम और शिक्षा.स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में काम कर रही है। इस दौरान सीएम सुक्खू ने भाजपा नेताओं से सवाल पूछा कि वह बताएं कि 4500 बीघा जमीन का मामला कौन.सा पवित्र अध्याय है। वहां कितना भ्रष्टाचार हुआ, उसका रिव्यू होना चाहिए।
यह भी पढ़ें : वित्तीय संकट के बीच CM सुक्खू के सलाहकारों की मौज: वेतन-भत्तों की लिस्ट सामने आई
मुख्यमंत्री ने भाजपा पर सीधा आरोप लगाया कि प्रदेश के विकास में रोड़ा अटकाने के लिए भाजपा नेताओं ने केंद्र से मिलने वाले फंड रोकवाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 1500 करोड़ रुपये की घोषणा की थी, लेकिन भाजपा नेताओं ने इसे जारी न होने देने का प्रयास किया। इससे साबित होता है कि भाजपा का मकसद विकास नहीं, बल्कि दबाव की राजनीति है।
यह भी पढ़ें : संजौली मामले पर भड़के अनुराग: CM से बोले- गद्दी छोड़ देते, फेविकोल की तरह क्यों चिपके हैं?
राजनीतिक हमलों के बीच सीएम सुक्खू ने विकास को लेकर अपनी सरकार की प्रतिबद्धता भी दिखाई। गुरुवार को उन्होंने धर्मशाला स्थित क्षेत्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला में दो मुख्य सुविधाओं का शुभारंभ किया। सीएम सुक्खू ने आज लगभग तीन करोड़ की लागत से तैयार डिजिटल फॉरेंसिक डिवीजन का शुभारंभ किया। इससे गंभीर अपराधों में जांच में मदद मिलेगी यह विभाग क्षतिग्रस्त मोबाइल फोन व अन्य डिजिटल डिवाइस से डेटा रिकवरी में सक्षम है।
इसी तरह से लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से स्थापित उन्नत उपकरण प्रयोगशाला का भी सीएम सुक्खू ने आज शुभारंभ किया। इस प्रयोगशाला में अत्याधुनिक वैज्ञानिक उपकरण मौजूद हैं, जिनकी मदद से उत्तरी हिमाचल में फॉरेंसिक जांच की विश्वसनीयता को गति मिलेगी।