#राजनीति

September 27, 2025

हिमाचल में पंचायत चुनाव से पहले भाजपा की तैयारी, नियुक्त किए मोर्चा के जिला अध्यक्ष; देखें लिस्ट

संगठन की मजबूती के लिए भाजपा ने नियुक्त किए सात मोर्चों के जिला अध्यक्ष

शेयर करें:

anurag thakur

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पंचायती चुनावों की आहट के बीच हिमाचल भाजपा ने कमर कस ली है। हिमाचल भाजपा ने जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए संगठनात्मक ढांचे को मजबूती प्रदान की है। पार्टी ने अपने विभिन्न मोर्चों के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। इसमें युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा एवं ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षों ने अपने.अपने जिलों में नए जिलाध्यक्षों की सूची जारी की है। भाजपा का मानना है कि इन नियुक्तियों से संगठनात्मक ढांचा मजबूत होगा और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ेगी।

अनुसूचित जनजाति मोर्चा में नई टीम

अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील नेगी ने अलग-अलग जिलों में नए जिलाध्यक्षों की घोषणा की। चंबा से चरणजीत, कांगड़ा से नरेंद्र पठानिया, नूरपुर से अमित शर्मा, पालमपुर से रोहित कपूर, लाहौल-स्पीति से मंगल चंद मनपा, कुल्लू से चंद्रा, मंडी से बलवंत कुमार यादव, ऊना से हरिचंद बाबा, बिलासपुर से रामलाल, सोलन से नारायण दास, सिरमौर से मोरखज चौहान, महासू से रोहित नेगी, शिमला से जयचंद नेगी और किन्नौर से सुभाष चंद को जिम्मेदारी दी गई है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के दानवीर दंपत्ति: CM राहत कोष को दे दी 11 करोड़ की संपत्ति

अनुसूचित जाति मोर्चा की नियुक्तियां

अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष चौहान ने चंबा से नर सिंह धीमान, कांगड़ा से राजेश हीर, नूरपुर से सोमराज, पालमपुर से कैप्टन अमीचंद, देहरा से कमल नयन डोगरा, लाहौल-स्पीति से रमेश चंद गुलपा, कुल्लू से गंगा सिंह, मंडी से खेमा चंद संध्यान, सुंदरनगर से ख्याली राम शास्त्री, हमीरपुर से राजकुमार, ऊना से सूरम सिंह, बिलासपुर से बैली राम टेगोर, सोलन से अमर संधू, सिरमौर से संदीप तोमर, महासू से विकास जिंटा और शिमला से पूर्णमल को जिलाध्यक्ष बनाया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल सरकार ने बदला फैसला: अब ये छात्र ले जा सकेंगे स्कूल में मोबाइल- पूरी डिटेल यहां पढ़ें

किसान मोर्चा को भी मिली नई दिशा

किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव डेडा ने चंबा से नरेंद्र ठाकुर, कांगड़ा से महेंद्र राणा, नूरपुर से हंसराज शर्मा, देहरा से राजकुमार खखरियाल, पालमपुर से राजेश कुमार, लाहौल-स्पीति से ताशी झालसन, कुल्लू से दुनी चंद, मंडी से दलिप कुमार, सुंदरनगर से देशराज, हमीरपुर से अनिल कुमार, ऊना से धर्मेंद्र राणा, बिलासपुर से राम गोपाल ठाकुर, सोलन से राकेश गौतम, सिरमौर से अविनाश सैनी, महासू से संदीप रोटला, शिमला से दिनेश ठाकुर और किन्नौर से महेंद्र को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया।

युवा मोर्चा में तपन मिन्हास को मिली कांगड़ा की कमान

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शुक्ला ने चंबा से मिलाप ठाकुर, कांगड़ा से तपन मिन्हास, नूरपुर से सज्जन टिया, पालमपुर से राकेश भट्ट, लाहौल-स्पीति से अमीर ठाकुर, कुल्लू से विविनराज आनंद, मंडी से योगराज डोगरा, सुंदरनगर से उत्तम चौधरी, हमीरपुर से शुभम पठानिया, बिलासपुर से रामपाल चौधरी, सोलन से भूपेंद्र ठाकुर (सन्नी), सिरमौर से अरुण सपरमान, महासू से नवजोत शर्मा, शिमला से सुमित ठाकुर और किन्नौर से नवकरण सिंह बोरिस को जिलाध्यक्ष घोषित किया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बेरोजगारों के लिए बड़ी खबर, इस विभाग में 4852 पदों पर शुरू होगी भर्ती

महिला मोर्चा की जिम्मेदारियां

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. डेज़ी ठाकुर ने चंबा से कांता ठाकुर, कांगड़ा से मोनी धीमान, नूरपुर से सुमन देवी, देहरा से कमलेश कुमारी, पालमपुर से सीमा चौधरी, लाहौल-स्पीति से मीना ठाकुर, कुल्लू से बिंदिया सूद, मंडी से रितु ठाकुर, सुंदरनगर से नीलम परमार, हमीरपुर से अर्चना चौहान, ऊना से अनु ठाकुर, बिलासपुर से रचना ठाकुर, सोलन से दर्पणा ठाकुर, सिरमौर से शिवानी वर्मा, महासू से अनीता खलटा और किन्नौर से सत्या देवी को जिम्मेदारी सौंपी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: शराब के नशे में धुत्त शिक्षक हिचकौले खाते पहुंचा स्कूल, बच्चे दे रहे थे परीक्षा

ओबीसी मोर्चा की घोषणाएं

ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामलोक धनोटिया ने चंबा से जोगिन्द्र सिंह, कांगड़ा से विजय कुमार, नूरपुर से पवन चौधरी, पालमपुर से सुनील चौधरी, देहरा से मोहितर सिंह, कुल्लू से बलवीर सिंह, मंडी से प्रकाश चंद, सुंदरनगर से विजय भारद्वाज, हमीरपुर से संजय कुमार, ऊना से मनोहर लाल, बिलासपुर से खुशीराम, सोलन से नसीब सिंह सैनी और सिरमौर से ओम प्रकाश को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया।

संगठनात्मक मजबूती पर भाजपा का फोकस

भाजपा ने स्पष्ट किया है कि इन सभी नियुक्तियों का उद्देश्य पंचायत चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करना और स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना है। सभी जिलाध्यक्ष अपनी-अपनी टीम के साथ तुरंत काम शुरू करेंगे। पार्टी के अनुसार, यह कदम प्रदेश में भाजपा के जनाधार को और मजबूत बनाने में सहायक साबित होगा।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख