#राजनीति

March 8, 2025

अनुराग ठाकुर ने नारी शक्ति को किया नमन, बोले-घर के साथ शासन-प्रशासन भी बखूबी चला रही महिलाएं

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अनुराग ठाकुर ने ऊना में सम्मानित की नारी शक्ति

शेयर करें:

Anurag Thakur Una

ऊना। हिमाचल प्रदेश में आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर ने अपने क्षेत्र सराहनीय काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। अनुराग ठाकुर आज अपने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के ऊना में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने नारी शक्ति को नमन किया और देश प्रदेश में उनके योगदान की सराहना की।

घर के साथ देश चलाने में भी नारी की अहम भूमिका

अनुराग ठाकुर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हमारे जीवन और समाज में महिलाओं के प्रति प्रशंसा, सम्मान, देखभाल एवं उनके संघर्ष, उपलब्धियों और योगदान को पहचानने का प्रतीक पर्व है। आज देश प्रदेश की नारी ना सिर्फ घर को चला रही है, बल्कि घर से निकल कर हर क्षेत्र में पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही है। 

 

यह भी पढ़ें : HRTC ड्राइवर-कंडक्टरों की बल्ले-बल्ले- रिकवरी बंद, प्रमोशन चालू; पंजाब की तर्ज पर सैलरी

आज की नारी कमजोर नहीं

अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज भी कई लोग समझते हैं कि नारी कमजोर है, लेकिन मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि नारी क्यों कमजोर है। आज की नारी के हाथों जहां घर चलाने की डोर है, वहीं नारी की सफलता के चर्चे भी हर ओर हैं। नारी हर जंग जीत सकती है, अगर नारी ठान ले तो हर मुश्किल को रौंद सकती है। 

पीएम मोदी ने महिलाओं के उत्थान को चलाई कई योजनाएं

अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने नारी के उत्थान के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाईं। मोदी जी के नेतृत्व में बचाओ.बेटी पढ़ाओ, मातृ वंदना, सुकन्या समृद्धि, उज्ज्वला, वन स्टॉप सेंटर, नमो ड्रोन दीदी, महिला सम्मान बचत पत्र जैसी अनेकों योजनाएं हमारी मातृशक्ति के सर्वांगीण उत्थान व उनके सशक्तिकरण की दिशा में उल्लेखनीय योगदान दे रही हैं।

यह भी पढ़ें : WOMEN's DAY : हिमाचल की बेटियों ने बढ़ाई तिरंगे की शान, जीता एशियाई महिला कबड्डी का खिताब

राजनीति की बात करें तो राजनीति के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश में 50 फीसदी आरक्षण पंचायत चुनाव में महिलाओं को दिया गया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति बंधन बिल लाकर  33 फीसदी आरक्षण विधानसभा और लोकसभा में सुनिश्चित कर दिया है।

यह भी पढ़ें : सिगरेट नहीं मिली तो झल्लाए युवक ने पूरे परिवार का कर दिया बुरा हाल

हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र में जिस दिन मोदी की सरकार बनी थी, पीएम मोदी ने अपने कार्यकाल के पहले दिन से ही महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम करना शुरू कर दिया था। इस अवसर पर अनुराग ठाकुर ने क्षेत्र में उन महिलाओं को सम्मानित किया, जिन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की योजनाओं का लाभ उठाकर ना सिर्फ अपने जीवन में सुधार किए, बल्कि अन्य महिलाओं को भी प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में मंदिर के पैसों पर सियासत: डिप्टी CM का खुलासा- जयराम ने भी लिए थे 28 करोड़ रुपए

इस कार्यक्रम से पहले अनुराग ठाकुर आज सुबह डेरा बाबा रुद्रानंद जी आश्रम के अधिष्ठाता श्री श्री 1008 वेदान्ताचार्य स्वामी सुग्रीवानंद जी महाराज के देवलोकगमन पर डेरे पहुंचे और  पुण्यात्मा को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने हेमानंद जी महाराज को ढांढस भी बंधाया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि अनेकों श्रद्धालुओं की तरह मुझे भी महाराज जी का आशीष व स्नेह मिलता रहा है। मेरी हार्दिक संवेदनाएं व सहानुभूति डेरे व उनके समर्थकों.श्रद्धालुओं के साथ हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख