#विविध

January 5, 2026

हिमाचल में शुरू हुई बर्फबारी : अटल टनल पहुंचे सैलानी खुशी से झूमे, तापमान माइनस में पहुंचा

कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट हुआ जारी

शेयर करें:

Himachal Weather Forecast

शिमला। हिमाचल प्रदेश में इन दिनों सर्दी अपने चरम पर पहुंच गई है। शीतलहर और घने कोहरे के कारण पूरे प्रदेश में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे पहाड़ी ही नहीं बल्कि मैदानी इलाकों में भी ठिठुरन बढ़ गई है।

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी

आपको बता दें कि आज दोपहर को भी प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई है। कोकसर, शिंकुला पास, लाहौल घाटी, कोकसर, रोहतांग दर्रा समेत अटल टनल के नॉर्थ और साउथ पोर्टल में दोपहर से बर्फबारी हो रही है। हिमाचल घूमने आए सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में भूकंप : तेज झटकों ने डराया,घरों से बाहर भागे लोग- क्या आपने महसूस किया?

हिमाचल में ठिठुरने वाली ठंड

प्रदेश के पांच शहरों का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है, जबकि 19 शहरों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, कल प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है।

 

खासतौर पर लाहौल-स्पीति, चंबा, किन्नौर और कुल्लू जिलों की ऊंची चोटियों पर अगले 48 घंटों के दौरान बर्फ गिरने की संभावना जताई गई है। हालांकि, निचले और मध्य पर्वतीय इलाकों में मौसम सामान्य रूप से साफ रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बिन ब्याही लड़की बनी मां, 19 साल का निकला बच्चे का पिता- हुआ अरेस्ट

मैदानी इलाकों में घना कोहरा

वहीं दूसरी ओर, प्रदेश के मैदानी जिलों में घने कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक सुबह 10 बजे तक घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

कई जिलों में यलो अलर्ट जारी

ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। सुंदरनगर में दृश्यता घटकर मात्र 100 मीटर तक पहुंच गई, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मैदानी राज्यों में घने कोहरे का असर हिमाचल से जुड़ी रेल सेवाओं पर भी पड़ा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : सेना में लेफ्टिनेंट बना गांव का बेटा, देशभर में किया टॉप- परिवार ने नाटी डालकर किया स्वागत

रेल और सड़क यातायात भी प्रभावित

रविवार को नई दिल्ली से ऊना आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस करीब आधा घंटा देरी से पहुंची। सड़कों पर भी सुबह और शाम के समय वाहन धीमी गति से चलते नजर आए। कालाअंब, पांवटा साहिब और नाहन क्षेत्रों में कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम रही। जिला कांगड़ा में भी सुबह धुंध छाई रही, जबकि मंडी में मध्यम और सुंदरनगर में घना कोहरा दर्ज किया गया।

कई हिस्सों में खिली धूप

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। इसके बाद 11 जनवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। राजधानी शिमला सहित कई हिस्सों में आज दिन के समय धूप खिली रही, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली।

यह भी पढ़ें :  धर्मशाला छात्रा मौ*त मामला: CM सुक्खू ने टूटे परिवार को दिया सहारा, फोन पर की बात- पिता ने मांगी मदद

कब बदलेगा मौसम?

आने वाले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है, लेकिन इसके बाद अगले 3 से 4 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। वहीं, ऊंची चोटियों को छोड़कर प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। हालांकि मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में अगले 2 से 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज होने की आशंका है।

ठंड से बचाव की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों को सुबह और रात के समय अनावश्यक यात्रा से बचने, गर्म कपड़े पहनने और कोहरे में वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है। विशेष रूप से बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को ठंड से बचाव के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत बताई गई है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख