#रोजगार
July 5, 2025
हिमाचल में निकली बंपर भर्ती, 22 हजार मिलेगी मंथली सैलरी- एक क्लिक में यहां जानें पूरी डिटेल
साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं के लिए रखी गई हैं कुछ शर्तें
शेयर करें:
ऊना। हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। ऊना जिले में एक विशेष कैंपस साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है। कंपनी द्वारा युवाओं का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इस साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी द्वारा अच्छा-खासा वेतन और कई सुविधाएं दी जाएंगी। इसके लिए कोई परीक्षा भी नहीं ली जाएगी।
यह साक्षात्कार कंपनी द्वारा जिले में दो अलग-अलग दिन अलग-अलग जगहों पर आयोजित किए जाएंगे। इस बात की जानकारी जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने दी है। उन्होंने बताया कि ये साक्षात्कार सुबह 10.30 बजे निर्धारित स्थान पर आयोजित किए जाएंगे।
इस साक्षात्कार में SIS इंडिया लिमिटेड, RTA हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 रिक्त पदों को भरने के लिए युवाओं का चयन किया जाएगा। इस साक्षात्कार में सिर्फ पुरुष उम्मीदवार ही भाग ले सकते हैं।
इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की आयु सीमा निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए युवाओं की उम्र 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही उनकी ऊंचाई 168 सेंटीमीटर और वजन 54 से 95 किलोग्राम होना चाहिए।
इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। साक्षात्कार में दसवीं फेल या दसवीं पास युवा भाग ले सकते हैं। दसवीं से अधिक पढ़े-लिखे युवा भी इसमें भाग ले सकते हैं।
इस साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से 17,500 रुपए से 22,000 तक मासिक वेतन दिया जाएगा। साथ ही कई अन्य भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएंगी।
साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं-
इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार वाले दिन अपने साथ कुछ दस्तावेजों को लेकर सुबह 10.0 बजे निर्धारित स्थान पर आना अनिवार्य है। जैसे कि-