#रोजगार

June 30, 2025

हिमाचल में 12वीं पास महिलाओं के मिलेगी सरकारी नौकरी, यहां जानिए पूरी डिटेल

31 जुलाई तक आवेदन कर सकती हैं महिलाएं

शेयर करें:

Himachal Anganwadi Recruitments

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) कार्यालय के तहत आंगबाडी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायिकाओं के कई पद भरे जाएंगे। इसके लिए इच्छुक महिलाओं को निर्धारित अंतिम तिथि तक अप्लाई करना होगा। तय तारीख के बाद किसी भी उम्मीदवार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

कितने भरे जाएंगे पद?

बाल विकास परियोजना के अधीन मंडी के आंगनवाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। यहां पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के कुल 15 पद भरे जाएंगे। जिनमें से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का 6 और आंगनबाड़ी सहायिका के 9 पद शामिल हैं।

 

यह भी पढ़ें : HRTC वर्कशॉप में कर्मचारी की करंट लगने से थमी सांसें, अगले महीने थी रिटायरमेंट- पसरा मातम

कब तक कर सकते हैं आवेदन?

आपको बता दें कि इन पदों पर आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 31 जुलाई, वीरवार रखी गई है। इन पदों के लिए पात्र उम्मीदवार सादे कागज पर अपने पूरे दस्तावेजों समेत 31 जुलाई को शाम 5 बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी के कार्यलय में आवेदन कर सकती हैं। 

कब और कहां होगा साक्षात्कार?

योग्य उम्मीदवारों के साक्षात्कार 8 अगस्त को सुबह 10 बजे से बाल विकास परियोजना अधिकारी मंडी सदर के कार्यालय में आयोजित किया जाएगा। इस बात की जानकारी बाल विकास परियोजना मंडी के अधिकारी जितेंद्र सैनी ने दी है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : गहरी खाई में गिरी पिकअप, दो लोग थे सवार- एक भी नहीं बच पाया

कहां भरा जाएंगा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का पद?

बाल विकास परियोजना के अतंर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के एक पद यहां भरा जाएगा-

  • गदयाहण
  • बिनोल

  • धार

  • पंजेठी

  • मगवांई-2

  • रुहंज

कहां भरा जाएगा आंगनबाड़ी सहायिका का पद?

  • पुरानी मंडी
  • मन्याणा
  • लक्ष्मी नारायण मंदिर थनेहड़ा
  • लोअर सुहड़ा
  • लोअर समखेतर
  • भलाणा
  • थट्टा
  • तरयाम्बला
  • भ्यूली-2

यह भी पढ़ें : हिमाचल में तप रहे पहाड़, लू चलने की चेतावनी जारी- जानिए कब मिलेगी गर्मी से राहत

 

 क्या रहेगा आयु सीमा?

 

आवेदन करने वाली महिलाओं की आयु सीमा भी तय की गई है। इच्छुक महिलाओं की उम्र आवेदन करने की अंतिम तिथि तक 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

क्या रहेगी शैक्षणिक योग्यता?

आंगनबाड़ी वर्कर और सहायिकाओं के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं कक्षा उत्तीर्ण रखी गई है। हालांकि, इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वालीं महिला उम्मीदवार संबंधित प्रमाण पत्र आवेदन के साथ लगा सकती हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : बेटे की अस्थियां विसर्जित कर लौट रहा था परिवार, मलबे में फिसलकर खड्ड में गिरी कार

क्या रखी गई हैं शर्तें?

  • आवेदक हिमाचल प्रदेश की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • आवेदक की पारिवारिक वार्षिक आय 50 हजार रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • आवेदक का नाम उस आंगनबाड़ी केंद्र के सर्वेक्षण रजिस्टर में दर्ज होना चाहिए, जहां वह आवेदन कर रही है।

कैसे होगा चयन?

इस भर्ती के लिए महिला उम्मीदवारों का चयन अंकों के आधार पर होगा। चयन प्रक्रिया 25 अंकों के आधार पर होगी। जिसमें-

  • शैक्षणिक योग्यता- 10 अंक
  • अनुभवी- 3 अंक
  • दिव्यांगता- (40% या अधिक)- 2 अंक
  • SC/ST/OBC- 2 अंक
  • बालिका आश्रम की प्रवासिनी- 3 अंक
  • एकल नारी- 3 अंक
  • दो बेटियों तक सीमित परिवार की अविवाहित महिला- अंक
  • बेटियों की माता- 2 अंक
  • साक्षात्कार- 3 अंक 

यह भी पढ़ें : हिमाचल फ्लड : 14 वर्षीय कर्णवीर का संसार उजड़ा, दिन में पिता को दी मुखाग्नि- शाम को भाई की मिली देह

क्या लाना होगा साथ?

बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि उम्मीदवार महिलाओं को कुछ दस्तावेज साक्षात्कार वाले दिन साथ लाने होंगे। जैसे कि-

  • पहचान पत्र
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • शैक्षिक प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

 

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख