राजनीति

#रोजगार

January 14, 2026

हिमाचल में सरकारी नौकरी : पटवारी के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन- बचे हैं सिर्फ 2 दिन

12 दिसंबर, 2025 से शुरू हुए थे भर्ती के लिए आवेदन

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

PATWARI JOBS HIMACHAL

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पटवारी बनने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने पटवारी के पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मदीवारों के पास भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए महज 2 दिन बाकी हैं।

कितने भरे जाएंगे पद?

यह भर्ती हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) के माध्यम से की जाएगी। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने पटवारी के 530 पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती से जहां प्रदेश के युवाओं को सरकारी नौकरी मिलेगी, वहीं प्रदेश के राजस्व ढांचे को भी मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : जिस जमीन के लिए भतीजे ने मा.र डाला ताऊ- वो निकली सरकारी, अब पत्नी संग काट रहा सजा

कब तक कर सकते हैं आवेदन?

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने पटवारी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। यह आवेदन प्रक्रिया 12 दिसंबर, 2025 से शुरू हो गई थी- जो कि 16 जनवरी, 2026 तक चलेगी। अभ्यर्थियों को (HPRCA) की आधिकारिक वेबसाइट  hprca.hp.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

नई योजना के तहत भर्ती

इस बार पटवारियों की नियुक्ति सुक्खू सरकार की नई नीति जॉब ट्रेनी योजना के तहत की जाएगी। चयनित युवाओं को राज्य कैडर में नियुक्त किया जाएगा, यानी उन्हें प्रदेश के किसी भी जिले में भेजा जा सकता है। इससे राजस्व विभाग को नई ऊर्जा मिलेगी और ग्रामीण प्रशासन में वर्षों से चल रही कमी पूरी होगी।

यह भी पढ़ें : चरसियों की यारी पड़ी भारी! हिमाचल पुलिस के हत्थे चढ़े 2 युवक- जिसे बेचने आए थे, उसे भी पहुंचाया जेल

किस वर्ग को मिले कितने पद?

पटवारी के 530 पदों पर भर्ती को अलग-अलग वर्गों में विभाजित किया गया है, जिसमें-

  • सामान्य वर्ग- 210
  • EWS- 64
  • SC- 100
  • OBC, ST और अन्य आरक्षित वर्गों के लिए भी निर्धारित हिस्सेदारी तय की गई है।

यह भी पढ़ें : अपनी ही पार्टी में अकेले पड़ गए मंत्री विक्रमादित्य सिंह- कई मंत्रियों ने किया किनारा

कैसे होगा चयन?

सभी अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा और इसके बाद दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। ध्यान देने योग्य बात यह है कि यह भर्ती सिर्फ हिमाचल के स्थानीय युवाओं के लिए है, इसलिए हिमाचली बोनाफाइड प्रमाणपत्र अनिवार्य रहेगा।

क्या रहेगी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा?

पटवारी भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 12वीं पास रखी गई है। वहीं इस भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित है, जबकि आरक्षित वर्गों, सरकारी कर्मचारियों व पूर्व सैनिकों को आयु में छूट दी जाएगी।

यह भी पढ़ें : किराए के कमरे में पड़ी मिली 20 वर्षीय अंशिका, नहीं चल रही थी सांसें- बाजू पर मिले कई निशान

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

पटवारी भर्ती के लिए सरकार ने आवेदन शुल्क 800 रुपए निर्धारित किया है। यह आवेदन शुल्क सभी श्रेणियों के लिए होगा। पहले उम्मीदवारों को HPRCA पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

क्या होगा परीक्षा का पैटर्न?

  • 120 अंकों की परीक्षा डेढ़ घंटे में पूरी करनी होगी। प्रश्न पूछे जाएंगे-
  • सामान्य ज्ञान व HP GK
  • करंट अफेयर्स
  • सामान्य विज्ञान
  • रीजनिंग
  • सामाजिक विज्ञान
  • सामान्य हिंदी व अंग्रेजी (10वीं स्तर)

यह भी पढ़ें : हिमाचल में सूखे जैसे हालात : दो दिन बाद से शुरू होगी बारिश-बर्फबारी, 5 जिलों में अलर्ट

कितना मिलेगा वेतन?

चयनित पटवारियों को जॉब ट्रेनी के रूप में 12,500 रुपये मासिक मानदेय मिलेगा। आगे चलकर सरकार की नियमितीकरण नीति के तहत इन्हें स्थायी करने की प्रक्रिया भी लागू की जा सकती है। राजस्व विभाग में पटवारी का पद हमेशा से ग्रामीण प्रशासन की रीढ़ माना जाता है। भूमि अभिलेख, सर्वेक्षण, म्यूटेशन, सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन जैसे महत्वपूर्ण कार्य इनके जिम्मे होते हैं।

कई वर्षों बाद ऐसी भर्ती

पिछले कई सालों से हजारों पद खाली पड़े थे] जिससे राजस्व कार्य प्रभावित हो रहा था। इस भर्ती ने युवाओं में नई उम्मीद जगाई है क्योंकि काफी समय बाद इतनी बड़ी संख्या में पदों को भरा जा रहा है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : स्कूल के बहाने लोहड़ी मांगने निकले भाई-बहन, 24 घंटे बाद मिले- रातभर कैफे में छिपे रहे

विस्तृत जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध

अभ्यर्थी पूरी जानकारी आयोग की वेबसाइट  hprca.hp.gov.in से प्राप्त कर सकते हैं, जहाँ नोटिफिकेशन, पात्रता, परीक्षा पैटर्न और आवेदन प्रक्रिया के सभी विवरण उपलब्ध हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख