#रोजगार
February 27, 2025
हिमाचल में 150 पदों पर निकली भर्ती, कब और कितना मिलेगा वेतन, पढ़ें डिटेल
चयनित युवाओं को हिमाचल और चंडीगढ़ में मिलेगी नियुक्ति
शेयर करें:
चंबा। हिमाचल प्रदेश में बेरोजगार युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश के जो युवा नौकरी की तलाश कर रहे है, उनकी यह तलाश खत्म होने वाली है। हिमाचल के चंबा जिला में 150 पदों पर भर्ती निकली है। जिसके लिए कंपनी द्वारा साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। हालांकि यह भर्ती सिर्फ पुरुष वर्ग के लिए है। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी चंबा अरविंद सिंह चौहान ने दी है। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि अधिक से अधिक युवा साक्षात्कार में हिस्सा लेकर नौकरी पा सकते है।
हिमाचल प्रदेश की एक निजी कंपनी सुरक्षा कर्मियों सहित सुपरवाइजरों के 150 पदों पर भर्ती करने जा रही है।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने पलट दिया अपना ही फैसला, ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं लेंगे पानी का बिल
कंपनी इन पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार का आयोजन करेगी। यह साक्षात्कार तीन से सात मार्च 2025 तक आयोजित किए जाएंगे। जिसमें बेरोजगार युवाओं को नौकरी मिलेगी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल BJP प्रदेश अध्यक्ष को लेकर खींचतान- 3 गुटों में फंसा पेंच, इन नामों पर सहमति नहीं
निजी कंपनी ने इन पदों को भरने के लिए शैक्षणिक और आयु सीमा भी निर्धारित की है। कंपनी के अनुसार साक्षात्कार में हिस्सा लेने आने वाले युवाओं की शैक्षणिक योग्यता 10वीं से 12वीं रखी गई है। जबकि इन पदों के लिए 19 से 40 साल के आयुवर्ग के लोग हिस्सा ले सकते हैं।
कंपनी ने इन पदों के लिए शैक्षणिक के अलावा शारीरिक योग्यता भी निर्धारित की है। जिसके अनुसार सुरक्षा कर्मी के लिए ऊंचाई 168 सेंटीमीटर और वजन 52 से लेकर 95 तक होना चाहिए।
यह भी पढ़ें : मंत्री अनिरुद्ध का तंज: कहां पैदा हुए नरेंद्र मोदी? जहां इलेक्शन-वहीं बता देते हैं अपना घर
साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को प्रदेश के अन्य जिलों के अलावा चंडीगढ़ में भी नियुक्ति दी जा सकती है। चयनित युवाओं को एक माह का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
कंपनी चयनित युवाओं को 15 हजार से 17000 रुपए मासिक वेतन देगी।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने तलाश लिया हड़ताली पटवारी-काननूगो का विकल्प, कार्रवाई की भी तैयारी
साक्षात्कार में हिस्सा लेने आने वाले युवाओं के लिए पहले ईईएमआईएस पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाना होगा और अपने मूल प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे। बिना पंजीकरण के युवा साक्षात्कार में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।