#अपराध
August 1, 2026
हिमाचल: होटल बुलाए पति-पत्नी को दे दिया नशा, बेसुध महिला से की नीचता; VIDEO बना किया वायरल
खाने और शराब में मिलाया नशा, बेहोश होते ही महिला के साथ की नीचता
शेयर करें:

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों के विश्वास को तार-तार कर दिया है। यहां एक जान-पहचान वाले व्यक्ति ने पति-पत्नी को मिलने के बहाने होटल बुलाया और फिर धोखे से नशीला पदार्थ पिलाकर दोनों को बेहोश कर दिया। इसके बाद आरोपी ने महिला के साथ नीचता की सारी हदें पार करते हुए दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
आरोपी यहीं पर नहीं रूका और उसने पीड़ित महिला के बेहद आपत्तिजनक वीडियो बनाए और गंदे फोटो भी खींचे। इसके बाद आरोपी ने उन तस्वीरों और वीडियो को पीड़िता के रिश्तेदारों व परिचितों को भेजकर उन्हें समाज में नीचा दिखाने की घिनौनी साजिश रची।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में सियासी भूचाल: विजिलेंस रडार पर एक और पूर्व MLA, इसने भी कांग्रेस छोड़ थामा था BJP का दामन
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मूल रूप से बिलासपुर की रहने वाली है और वर्तमान में अपने पति के साथ सुंदरनगर में रह रही है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी बिलासपुर का ही रहने वाला है और उनका पुराना परिचित था।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: मेरी पत्नी को भगा ले गया युवक... पति ने थाने में की शिकायत, गहने - 85 हजार नगद भी ले गई साथ
गत 29 मई को आरोपी ने दंपती को कांगू रोड (भवाणा) स्थित एक होटल में मिलने के लिए बुलाया। जान-पहचान और पुराने संबंधों के चलते दंपती बिना किसी शक के होटल पहुंच गए। बातचीत के दौरान आरोपी ने चकमा देकर उनके खाने और शराब में कोई तीखा नशीला पदार्थ मिला दिया।
नशायुक्त भोजन और पेय पदार्थ का सेवन करते ही पति-पत्नी दोनों मौके पर ही अचेत हो गए। दोनों के बेसुध होते ही आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता की गरिमा को तार-तार करते हुए आपत्तिजनक फोटो और वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। होश में आने के बाद जब दंपती को इस साजिश की भनक लगी, तब तक आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुका था।
यह भी पढ़ें : कर्मचारियों-पेंशनरों को मिलेगा 15% DA- एरियर! हाईकोर्ट ने सुक्खू सरकार को दी 12 सप्ताह की मोहलत
घटना के कुछ दिनों बाद आरोपी ने पीड़ित महिला के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो एक अन्य महिला सहित उनके करीबियों व परिचितों के मोबाइल पर भेज दिए। वीडियो और तस्वीरें सार्वजनिक होने से पीड़िता और उसके परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा को गहरा आघात पहुँचा और उन्हें भारी बदनामी का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस चौकी के बजट से चमका दी SP की कोठी, विजिलेंस के रडार पर संजीव गांधी..
आरोपी की इस घिनौनी हरकत से आहत होकर पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और सुंदरनगर पुलिस स्टेशन में न्याय की गुहार लगाई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सुंदरनगर पुलिस ने तुरंत 'जीरो एफआईआर' (Zero FIR) दर्ज की और घटना स्थल बिलासपुर होने के कारण केस को आगामी कानूनी कार्रवाई के लिए सदर थाना बिलासपुर हस्तांतरित (शिफ्ट) कर दिया।
मामले की पुष्टि करते हुए सुंदरनगर के डीएसपी भरत भूषण ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और संबंधित थाने को आगामी कार्रवाई के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। बिलासपुर पुलिस अब फोरेंसिक साक्ष्य जुटाने, होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और आरोपी को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजने के लिए छापेमारी कर रही है।