#अपराध
August 1, 2026
हिमाचल: मेरी पत्नी को भगा ले गया युवक... पति ने थाने में की शिकायत, गहने - 85 हजार नगद भी ले गई साथ
तीन बच्चों की मां लापता, पति ने युवक पर लगाया भगाने का आरोप
शेयर करें:

चंबा। हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ समय से महिलाओं और युवतियों के रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में अब चंबा जिले से एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां तीन बच्चों की मां अचानक घर से लापता हो गई। परिजनों का दावा है कि महिला घर में रखी करीब 85 हजार रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण भी अपने साथ ले गई है। परिवार को संदेह है कि वह एक युवक के साथ घर छोड़कर गई है। काफी तलाश के बावजूद जब महिला का कोई सुराग नहीं मिला तो पति ने पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
जानकारी के अनुसार चंबा जिले के रहने वाले इसराइल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 29 जुलाई को रोजाना की तरह दिहाड़ी मजदूरी करने के बाद शाम के समय घर लौटा। घर पहुंचने पर पत्नी कहीं दिखाई नहीं दी। बच्चों से पूछने पर पता चला कि उनकी मां घर से चली गई है। पहले तो उसने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की, लेकिन जब हर जगह से निराशा हाथ लगी तो उसे किसी अनहोनी की आशंका होने लगी।
यह भी पढ़ें : कर्मचारियों-पेंशनरों को मिलेगा 15% DA- एरियर! हाईकोर्ट ने सुक्खू सरकार को दी 12 सप्ताह की मोहलत
पति का आरोप है कि महिला घर से जाते समय करीब 85 हजार रुपये नकद, सोने का हार, बालियां, चूड़ियां, अंगूठियां और चांदी के आभूषण भी अपने साथ ले गई। परिवार का कहना है कि महिला अपने पीछे कोई जानकारी छोड़कर नहीं गई, जिससे पूरे घटनाक्रम ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
शिकायत में पति ने लतीफ नाम के एक युवक पर पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि उसी युवक के कारण उसकी पत्नी घर छोड़कर गई है। हालांकि पुलिस फिलहाल हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है और अभी किसी भी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस चौकी के बजट से चमका दी SP की कोठी, विजिलेंस के रडार पर संजीव गांधी..
पत्नी के अचानक गायब होने के बाद पति ने पहले अपने स्तर पर काफी खोजबीन की। रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के इलाकों में तलाश करने के बावजूद जब कोई सुराग नहीं मिला तो आखिरकार उसने पुलिस थाने पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी और कार्रवाई की मांग की।
यह भी पढ़ें : देर रात गहरी खाई में गिरी कार, पांच थे सवार- दो ने तोड़ा दम
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच टीम महिला की तलाश के साथ-साथ शिकायत में लगाए गए आरोपों की भी गहन जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि महिला अपनी मर्जी से घर छोड़कर गई है या फिर इसके पीछे कोई अन्य कारण है।
यह भी पढ़ें : भारी बारिश के बीच तीखे मोड़ पर पलटा सीमेंट से लदा ट्रक, मौके पर मची अफरा-तफरी
पुलिस अधीक्षक चंबा विजय सकलानी ने बताया कि पति की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला का पता लगाने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।